इनेलो और जेजेपी को झटका, बीजेपी में शामिल हुए ये बड़े नेता (Video)
इनेलो और जेजेपी को झटका, बीजेपी में शामिल हुए ये बड़े नेता[/caption]
बीजेपी में शामिल होने वालों में इनेलो के जुलाना विधायक परमिंदर सिंह ढुल, नूंह विधायक जाकिर हुसैन, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन रोहतक एवं वर्तमान जेजेपी जिलाध्यक्ष धर्मपाल मकड़ौली हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और सुभाष बराला ने सभी को पटका पहनाकर भाजपा में शामिल करवाया। सुभाष बराला ने कहा कि सभी को कार्यकर्ता के नाते भरपूर मान-सम्मान दिया जाएगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा परिवार निरन्तर बढ़ रहा है। उन्होंने इनेलो के दोनों विधायक, जेजेपी रोहतक जिलाध्यक्ष धर्मपाल मकड़ौली एवं उनके कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस की याचिका खारिज, एस जयशंकर और जुगलजी ठाकोर ने भरा पर्चा