ओपी चौटाला बोले- सरकार से हर वर्ग परेशान, इनेलो प्रत्याशी के पक्ष में करें मतदान
[caption id="attachment_443135" align="aligncenter" width="700"]
ओपी चौटाला बोले- सरकार से हर वर्ग परेशान, इनेलो प्रत्याशी के पक्ष में करें मतदान[/caption]
इनेलो नेता ने कहा कि करोना की आड़ में तीन काले कृषि कानून किसानों पर थोप दिए गए हैं। मंडियों में जीरी भरी पड़ी है लेकिन कोई खरीददार नहीं है। प्रदेश की आज बहुत बुरी हालत है, इस सरकार से सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। गांवों में बिजली नहीं मिल रही, नहरों में पानी नहीं आ रहा, किसानों को उसकी फसल का भाव नहीं मिल रहा, व्यापारी-दुकानदार परेशान हैं और हमारे समय में जो कारखाने लगे थे, वो बंद हो गए हैं।
[caption id="attachment_443134" align="aligncenter" width="700"]
ओपी चौटाला बोले- सरकार से हर वर्ग परेशान, इनेलो प्रत्याशी के पक्ष में करें मतदान[/caption]
यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु बोले- इस बार पिछले चुनाव की गलती नहीं करेगी बरोदा की जनता
उन्होंने कहा आप ने हमारी भी सरकार बनाई थी, उस वक्त लोग सरकार के पास नहीं जाया करते थे बल्कि वो खुद सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आप लोगों के पास आते थे और वहीं पर ही समस्याओं का समाधान करते थे जहां आप की समस्याओं का समाधान किया जाता था वहीं लोगों की जो भी मांग होती थी उसे पूरा किया जाता था।
[caption id="attachment_443136" align="aligncenter" width="700"]
ओपी चौटाला बोले- सरकार से हर वर्ग परेशान, इनेलो प्रत्याशी के पक्ष में करें मतदान[/caption]
यह भी पढ़ें- डिप्टी सीएम ने 42 महिला जनप्रतिनिधियों को स्कूटी देकर किया सम्मानित
उन्होंने कहा कि इसीलिए वो हलके के लोगों से मिलने आए हैं और कहा कि आप लोगों को हताश और निराश होने की जरूरत नहीं है, हौंसले और हिम्मत से काम लो। उन्होंने कहा कि हमारा प्रत्याशी पिछले चुनाव में हार कर भी आप सभी लोगों से जुड़ा रहा और आप के सुख-दुख में काम आता रहा। इसलिए आपसी प्रेम-प्यार और भाईचारे से मिल कर एक-एक वोट इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी को डालकर उसे जिताने का काम करो।