IPL auction update: खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश, जानिए कौन खिलाड़ी कितने में बिका
2:19PM आईपीएल ऑक्शनर Hugh Edmeades की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, वह स्टेज से नीचे गिर गए. जिसके बाद हर कोई वहां पर हैरान रह गया। ह्यूज एडमीड्स पिछले तीन बार से आईपीएल का ऑक्शन करवा रहे हैं. दोपहर 12 बजे ऑक्शन की शुरुआत हुई थी, अभी दूसरा सेट ही चल रहा था इस बीच ह्यूज एडमीड्स की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह स्टेज से गिर गए।Hope is Alright ? Auctioneer of #TATAIPLAuction #IPLAuction pic.twitter.com/AnpuPmXqa1 — Ayush Gupta (@ayush_gupta45) February 12, 2022
2:10PM आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हर्षल पटेल को रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु ने एक बार फिर टीम के साथ जोड़ा है। हर्षल पटेल इस बार 10.75 करोड़ रुपये में बिके हैं।
2:00PM: नीतीश राणा को 8 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीद लिया है, वह पहले भी इसी टीम के साथ थे. पिछले सीजन में नीतीश राणा 3.7 करोड़ रुपये में बिके थे, इस बार उन्हें ज़बरदस्त फायदा हुआ है। वेस्टइंडीज़ के ऑलराउंडर जेसन होल्डर को लखनऊ सुपर जांयट्स ने 8.75 करोड़ में खरीदा । उनका 1.50 करोड़ बेस प्राइस था।
1:52PM: सुरेश रैना, मिलर, शाकिब अल हसन को कोई खरीददार नहीं मिला।
1: 20PM रॉबिन उथप्पा को एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीद लिया है, उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। रॉबिन उथप्पा पहले भी सीएसके के साथ थे, किसी दूसरी टीम ने उथप्पा के लिए बोली नहीं लगाई थी।
1:20PM: लंच के बाद दूसरे सत्र की शुरुआत मनीष पांडे के साथ हुई, मनीष पांडे को 4.60 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। मनीष पांडे का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था। वहीं, वेस्टइंडीज के शिमरन हेटमायर को 1.50 करोड़ में राजस्थान ने खरीदा
1:05PM:ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर के लिए 2 करोड़ से बोली शुरू हुई और दिल्ली, चेन्नई, मुंबई के बीच उनके लिए भिड़ंत देखने को मिली। डेविड वॉर्नर को 6.25 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया है। वॉर्नर इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे थे।
12:57PM: साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीद लिया है। फाफ को 7 करोड़ रुपये में खरीदा गया है, उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।
12:55PM: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 6.25 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटन्स ने खरीद लिया है। मोहम्मद शमी का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।
12:55PM: भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पर हर किसी नजर थी, दो करोड़ से उनकी बोली शुरू हुई। दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता ने शुरुआत में श्रेयस अय्यर के लिए जमकर बोली लगाई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपये में श्रेयस अय्यर को खरीद लिया।
12:37PM: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के लिए 2 करोड़ से बोली शुरू हुई और इनके लिए लंबी लड़ाई चली। ट्रेंट बोल्ट को 8 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा, इससे पहले वह मुंबई इंडियंस के साथ थे।
12:37PM: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा पर जबरदस्त जंग चल रही है. 2 करोड़ से शुरू हुई ये बोली कई टीमों की तरफ से लगाई गई। पंजाब, दिल्ली और गुजरात की टीमें इस दौरान आमने-सामने आईं. पंजाब किंग्स ने अंत में 9.25 करोड़ रुपये में कगिसो रबाडा को अपने साथ जोड़ लिया।
12:34PM: ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीद लिया है. पैट कमिंस को 7.25 करोड़ रुपये में कोलकाता ने खरीदा। 12:34PM:अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) आईपीएल 2022 (IPL 2022) में राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए खेलते दिखेंगे। आईपीएल 2022 ऑक्शन (IPL 2022 Auction) में उन्हें राजस्थान ने पांच करोड़ रुपये में अपने साथ लिया। आर अश्विन मार्की प्लेयर्स के सेट का हिस्सा थे. उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये थी। अश्विन के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) में ही मुकाबला दिखा। आखिर में रॉयल्स ने बाजी मारी। 12:12PM: सबसे पहली बोली शिखर धवन की लगी है, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले शिखर धवन के लिए बोली लगाई, जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआत की। दिल्ली और राजस्थान के बीच शिखर धवन के लिए लंबी रेस चली। पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।
आज आईपीएल के लिए मैगा ऑक्शन शुरू हो चुकी है। इस ऑक्शन में भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों को मिलाकर कुल 600 खिलाड़ियों की बिक्री होगी। ऑक्शन में श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल जैसे देशी सितारे अपनी जलवा बिखेरने को तैयार हैं। वहीं विदेशी खिलाड़ियों में डेविड वॉर्नर, फाफ डू प्लेसिस, पैट कमिंस, कैगिसो रबाडा, क्विंटन डिकॉक, जॉनी बेयरस्टो, जेसन होल्डर जैसे स्टार्स अपनी छाप छोड़ने वाले हैं।