जींद उपचुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी, कृष्ण मिड्ढा की 12935 मतों से जीत
शहरी क्षेत्र में लीड लेकर जीत हासिल करेंगे : मनोहर लाल[/caption]
उधर पंचकूला पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जींद उपचुनाव पर कहा है कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि जींद में ज्यादा एरिया शहरी है, ग्रामीण कम, हम शहरी क्षेत्र में लीड कर जीत हासिल करेंगे।10:58, पांचवें राउंड की गिनती शुरू हो गई है। [caption id="attachment_248847" align="alignleft" width="207"]
उपचुनाव के चौथे राउंड की काउंटिंग की रिपोर्ट[/caption]
10:56 बजे, चौथे राउंड का काउंटिंग खत्म हो गई है। इस राउंड में बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा को 6131, जेजेपी उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला को 2217 और कांग्रेस उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला को 1801 पड़े हैं। इस राउंड में बीजेपी को लीड मिली है। चौथे राउंड के बाद BJP के प्रत्याशी को कुल 15481, JJP के प्रत्याशी को 13443, कांग्रेस को 7614, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी को 3160 और इनेलो को 2014 वोट मिले हैं।
10: 51 बजे, चौथे राउंड की मतगणना जारी है। चौथे राउंड में बीजेपी करीब 2038 वोटों की लीड से आगे चल रही है।
10:45 बजे, जींद उपचुनाव में 13 उम्मीदवारों से आगे नोटा चल रहा है। तीन राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद नोटा प्रत्याशियों की सूची में नौवें नंबर पर काबिज है। नोटा को कुल 54 वोट मिले हैं, जबकि 13 प्रत्याशियों को इससे कम वोट मिल पाए हैं।
10: 40 बजे, तीसरे राउंड तक की कुल मतगणना में JJP को 11226 पड़े हैं। बीजेपी को 9350, कांग्रेस को 5813, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी को 2649 और इनेलो को 1760 पड़े हैं।
10:36 बजे, तीसरा राउंड में जेजेपी 3334 वोट लेकर आगे चल रही है। इस राउंड में बीजेपी को 2796 और कांग्रेस को 1890 मत पड़े हैं। इस समय दिग्विजय की टोटल लीड 1876 है।
10:28 बजे, तीसरे राउंड की मतगणना जारी है। थोड़ी देर में इसका नतीजा आ जाएगा। 20 गांवों के नतीजे अभी तक दो राउंड में आए गए हैं। जींद विधानसभा में कुल 36 गांव है। चौथे राउंड में स्थिति क्लीयर होगी क्योंकि चौथे राउंड में शहर की EVM खुलेगी।
10: 25 बजे, निर्दलीय उम्मीदवार ने गिनती से बाहर आकर हंगामा किया। धर्मबीर चोटीवाला ने आरोप लगाए कि उसका मोबाइल जब्त कर लिया जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के मोबाइल अंदर है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी को जितवाने के लिए साजिश रची जा रही है।
[caption id="attachment_248809" align="aligncenter" width="448"]
निर्दलीय उम्मीदवार ने गिनती से बाहर आकर हंगामा किया।[/caption]
10:20 बजे, दोनों राउंड की मतगणना को जोड़कर देखें तो चुनाव परिणाम अभी तक इस तरह से है।
बीजेपी उम्मीदवार, कृष्ण मिड्ढा- 6554, कांग्रेस उम्मीदवार, रणदीप सुरजेवाला- 3923, जेजेपी उम्मीदवार, दिग्विजय चौटाला- 7892, इनेलो उम्मीदवार उम्मेद सिंह रेढू- 1365, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी- 1758, JJP की कुल बढ़त 1338
10:00 बजे, नोटा को भी 25 वोट मिले हैं।
9:50 बजे, दूसरे राउंड का गिनती में भी दिग्विजय चौटाला 534 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे राउंड की गिनती का रिजल्ट
1. डॉ. कृष्ण मिड्ढा, भाजपा-3719
2. रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस-1754
3. दिग्विजय चौटाला, जेजेपी- 4253
4. विनोद आश्री, लोसपा-1051
5. उमेद रेढू, इनलो -373
9:30 बजे, दूसरे राउंड की काउंटिंग जारी है।
9: 20 बजे, पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। पहले राउंड में जेजेपी समर्थित दिग्विजय चौटाला 3639 वोट लेकर करीब 804 वोटों की लीड के साथ आगे चल रहे हैं। डॉ. कृष्ण मिड्ढा 2835 वोट लेकर दूसरे स्थान पर है जबकि कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला 2169 वोट लेकर तीसरे स्थान पर है और इनेलो के उमेद रेढू 992 वोट के साथ तीसरे स्थान पर है।
यह भी पढ़ें : जींद उपचुनाव के नतीजों का हरियाणा की राजनीति पर इंपैक्ट