जींद उपचुनाव के नतीजों का हरियाणा की राजनीति पर इंपैक्ट
चुनाव में हर राजनीतिक दल कर रहा अपनी जीत का दावा कर रहा
हालांकि उपचुनाव में हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहा है। लेकिन यह कहना अभी जल्दबाजी होगा कि जींद में किस पार्टी का उम्मीदवार जीतेगा। इस उपचुनाव में 21 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों में से सबसे कड़ा मुकाबला बीजेपी के कृष्ण मिड्ढा, कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला, जेजेपी समर्थित दिग्विजय चौटाला और इनेलो के उमेद रेडू के बीच ही है। सांसद राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रत्याशी विनोद आश्री भी बीच-बीच में अपनी चर्चा का विषय बन रहे हैं।
जींद कभी इनेलो व कांग्रेस का गढ़ रहा है। इनेलो अब दो फाड़ हो चुकी, जबकि कांग्रेस ने पूरी जिम्मेदारी से यह चुनाव लड़ा। वहीं जेजेपी ने भी इस चुनाव में खूब पसीना बहाया है। उधर बीजेपी ने भी इस सीट पर जीत के लिए खूब दांव पेच चले हैं। खैर इस उपचुनाव का नतीजा जो भी रहे लेकिन उसका सूबे की सियासत में संदेश जाना तय है। अब देखना होगा कि जनता जींद की कमान किसके हाथ में सौंपती है।