Fri, Oct 2, 2026
Whatsapp

जेजेपी ने हरियाणा में उतारे चार उम्मीदवार, दुष्यंत खुद भी उतरे मैदान में

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- April 18th 2019 05:27 PM -- Updated: April 18th 2019 05:48 PM
जेजेपी ने हरियाणा में उतारे चार उम्मीदवार, दुष्यंत खुद भी उतरे मैदान में

जेजेपी ने हरियाणा में उतारे चार उम्मीदवार, दुष्यंत खुद भी उतरे मैदान में

नई दिल्ली। जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा में सीटों का बंटवारा कर लिया है। जेजेपी 7 और आप 3 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगी। जेजेपी के पाले में रोहतक,हिसार ,सिरसा, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, गुरुग्राम और भिवानी-महेंद्रगढ़ सीटें आई हैं। वहीं आप के पाले में करनाल, फरीदाबाद और अंबाला लोकसभा सीट आई हैं। जेजेपी के उम्मीदवार
  • हिसार से दुष्यंत चौटाला
  • सिरसा से निर्मल सिंह मल्हड़ी
  • रोहतक से प्रदीप देशवाल
  • भिवानी महेंद्रगढ़ से स्वाति यादव
[caption id="attachment_284418" align="aligncenter" width="1094"] जेजेपी उम्मीदवारों की सूची[/caption] दिल्ली में पत्रकार वार्ता में सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सोनीपत, कुरुक्षेत्र और गुरुग्राम से पार्टी अभी प्रत्याशियों को मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन सीटों पर भी प्रत्याशी उतार दिए जाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि कल शआम तक आम आदमी पार्टी भी अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर देगी। यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव ने आजमगढ़ तो मेनका गांधी ने सुल्तानपुर सीट से भरा पर्चा
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK