लो जी! प्याज और चटनी नहीं दी तो बदमाशों ने होटल पर बोल दिया हमला
लो जी! प्याज और चटनी नहीं दी तो बदमाशों ने होटल पर बोल दिया हमला[/caption]
दरअसल घटना बीती देर रात करीब 11 बजे की है। बदमाशों ने चटनी और प्याज मांगा था लेकिन उसकी उपलब्धता ना होने का हवाला देते हुए होटल मैनेजर ने उन्हें मनाही कर दी। मैनेजर की माने तो तब तो यह बदमाश वहां से धमकी देकर चले गए जिस पर उन्होंने पुलिस को फोन किया और थोड़ी ही देर में पुलिस की जिप्सी वहां आ गई।
[caption id="attachment_371724" align="aligncenter" width="700"]
लो जी! प्याज और चटनी नहीं दी तो बदमाशों ने होटल पर बोल दिया हमला[/caption]
जब पुलिस की जिप्सी वहां से रवाना हो गई तो तभी बदमाश लाठी-डंडों के साथ दोबारा आए और उन्होंने लाठी व पत्थरों से उनकी दुकान को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद धमकी देते हुए यह सभी वहां से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
[caption id="attachment_371721" align="aligncenter" width="700"]
लो जी! प्याज और चटनी नहीं दी तो बदमाशों ने होटल पर बोल दिया हमला[/caption]
वहीं पुलिस अधिकारी बलबीर सिंह की माने तो अभी उन्हें ना तो शिकायत ही मिली है और ना सीसीटीवी। उन्हें पता जरूर चला था कि इस तरह झगड़ा हुआ है और पुलिस भी मौके पर गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: CAA को लेकर दरियागंज में हिंसा फैलाने वाले 10 लोग गिरफ्तार
---PTC NEWS---