Mon, Nov 23, 2026
Whatsapp

अफगानिस्तान: मस्जिद में हुआ बम धमाका, सिलसिलेवार धमाकों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत 65 घायल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- April 21st 2022 05:20 PM
अफगानिस्तान: मस्जिद  में हुआ बम धमाका, सिलसिलेवार धमाकों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत 65 घायल

अफगानिस्तान: मस्जिद में हुआ बम धमाका, सिलसिलेवार धमाकों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत 65 घायल

अफगानिस्तान में गुरुवार को एक बार फिर तीन बम धमाके हुए। उत्तरी अफगानिस्तान के मस्जिद में हुए विस्फोट में लगभग दस के मरने और 40 के जख्मी होने की खबर है। वहीं काबुल में सड़क किनारे हुए विस्फोट की चपेट में आने से दो बच्चे जख्मी हो गए। इसके अलावा अफगानिस्तान के कुंदूज में हुए विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई। घायलों को अबू अली सिना बाल्खी अस्पताल लाया गया है। अफगानिस्तानी मीडिया टोलो न्यूज ने ट्वीट कर इस घटना की जानकारी दी थी। इसके अनुसार विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई है और 65 जख्मी हैं। इससे पहले विस्फोट की जानकारी तालिबान के कमांडर ने भी दी थी। तालिबान कमांडर के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वाजेरी ने कहा, 'मस्जिद में विस्फोट की घटना हुई जिसमें 20 से अधिक लोग जख्मी हैं।' दो दिन पहले इसी इलाके में, शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाकर कई विस्फोट किए गए थे। इन बम धमाकों में कम से कम छह बच्चों की मौत हो गई थी और 17 अन्य जख्मी हुए थे। ये धमाके काबुल के पास शिया बहुल इलाके दश्त-ए-बारची में अब्दुल रहीम शहीद हाई स्कूल के अंदर और मुमताज एजुकेशन सेंटर के निकट हुए। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि ऐसा स्कूल के अंदर आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया। स्कूल में लगभग 1,000 छात्र पढ़ते हैं। तालिबान यह दावा करता आया है कि पिछले साल अगस्त में सत्ता संभालने के बाद से उन्होंने देश को सुरक्षित कर लिया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां और विश्लेषक तालिबान के इस दावे पर सवाल उठाते रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों का कहना है कि अफगानिस्तान में आतंकवाद का फिर से उभरने का खतरा बना हुआ है और इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह ने कई बड़े हमलों का दावा किया है।
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK