हरियाणा में बदमाश बेखौफ, एक ही दिन में दो मर्डर
मृतक के परिजन ने बताया कि आरोपी सिल्लू ने अपने पिता के कहने पर मोनू को गोली मारी है।[/caption]
मृतक के परिजन ने बताया कि आरोपी सिल्लू ने अपने पिता के कहने पर मोनू को गोली मारी है। परिजन के अनुसार मामला गांव के नजदीक पाइप फैक्टरी का है। सिल्लू और उसके पिता के साथ एक अन्य युवक होने की भी बात परिजनों ने कही है। मृतक मोनू के परिजनों के अनुसार सिल्लू कई आपराधिक मामलों में संलिप्त है और सजा काट चुका है।
यह भी पढ़ें : लुटेरों के हौंसले बुलंद, मनी एक्सचेंज कारोबारी से गन प्वाइंट पर लूट
वहीं बहादुरगढ़ हत्या मामले में मृतक जसबीर गांव के ही मंदिर के पास एक गली में बैठा हुआ था। उसी वक्त कार में सवार होकर आये पांच बदमाशों ने जसबीर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जसबीर को गोलियां मारने के बाद आरोपी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गये। गंभीर हालत में जसबीर को निजी अस्पताल में लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
[caption id="attachment_250383" align="aligncenter" width="448"]
जसबीर को गोलियां मारने के बाद आरोपी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गये[/caption]
पुलिस ने मृतक के पिता के बयान के आधार पर गांव के दो युवकों समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
[caption id="attachment_250384" align="aligncenter" width="448"]
पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी[/caption]
डीएसपी भगतराम ने बताया कि दो आरोपियों की पहचान हो गई है और उन्हे जल्द ही गिरफ्तार भी कर लिया जायेगा। उन्होनें बताया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।
यह भी पढ़ें : युवकों की गुंडई, पहले मारपीट की और फिर तोड़फोड़ के बाद वर्कशॉप में लगा दी आग