Advertisment

जननायक जनता पार्टी के संगठन में विस्तार, अब इन प्रकोष्ठों में की नियुक्तियां

author-image
Arvind Kumar
Updated On
New Update
जननायक जनता पार्टी के संगठन में विस्तार, अब इन प्रकोष्ठों में की नियुक्तियां
Advertisment
चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने संगठन में विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। पार्टी ने पहले दिल्ली में संगठन का विस्तार किया और उसके बाद हरियाणा में हलका स्तर पर कई नियुक्तियां की। अब पार्टी ने विमुक्त, घुमंतु और अर्धघुमंतु जाति को विशेष तौर पर तरजीह देते हुए एक प्रकोष्ठ का गठन किया है। पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, सांसद दुष्यंत चौटाला, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी बांगड़, पार्टी के कोर कमेटी के सदस्यों और अन्य पदाधिकारियों ने विचार विमर्श के बाद विमुक्त जाति, घुमंतु जाति, अर्धघुमंतु जाति प्रकोष्ठ का गठन किया है।
Advertisment
  • जननायक जनता पार्टी के संगठन में विस्तार
  • विमुक्त जाति, घुमंतु जाति, अर्धघुमंतु जाति प्रकोष्ठ का किया गठन
  • दयानंद उरलाना को सौंपी प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
  • प्रकोष्ठ के सभी जिला अध्यक्षों की भी नियुक्ति
  • प्रदेश के हर वर्ग की खुशहाली जजपा का उद्देश्य- निशान सिंह
यह भी पढ़ें : निशान सिंह बोले- इनेलो नेताओं का हिल गया है मानसिक संतुलन
Advertisment
JJP Flag जननायक जनता पार्टी के संगठन में विस्तार इस प्रकोष्ठ की प्रथम सूची में प्रदेशाध्यक्ष और सभी जिला अध्यक्षों के नाम शामिल है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि पानीपत निवासी दयानंद उरलाना को विमुक्त जाति, घुमंतु जाति, अर्धघुमंतु जाति प्रकोष्ठ की कमान देते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। वहीं पार्टी ने इस प्रकोष्ठ में सभी 22 जिलों के प्रधान पदों पर नियुक्तियां भी कर दी गई हैं। जिसमें करनाल से करतार सिंह कापड़ो, पानीपत से अमर सिंह नम्बरदार, कैथल से राम कुमार नायक, भिवानी से बलवंत सिंह सांसी, हिसार से राजेश मजोका ओड, फतेहाबाद से देव सिंह सांसी, पलवल से लीलू राम बावरिया, सोनीपत से जय कुमार, झज्जर से चंद्र सिंह बावरिया, सिरसा से नरेश कुमार बाजीगर, जींद से हरिकेश नायक, यमुनानगर से शरणजीत बाजीगर, पंचकूला से नायब सिंह वकील, अंबाला से चूहड़ सिंह बाजीगर, फरीदाबाद से भाल सिंह बावरिया, महेंद्रगढ़ से राजा राम बावरिया, नूंह से रणबीर सिंह बावरिया, कुरुक्षेत्र से सुरजीत राम बाजीगर, गुरुग्राम से दुली चंद, रोहतक से बंटी मेहला सांसी, रेवाड़ी से बसंत कुमार नट और दादरी से मंगत नाथ सपेरा शामिल है। यह भी पढ़ें : सरकार बनने पर महिलाओं को दी जाएगी सबसे ज्यादा तवज्जो: नैना चौटाला
Advertisment
Nishan-Singh JJP चौधरी देवीलाल की विचारधारा पर चलते हुए 36 बिरादरी को एक साथ लेकर चल रही है : निशान सिंह सरदार निशान सिंह ने बताया कि प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास व हर वर्ग की खुशहाली के लिए जननायक जनता पार्टी चौधरी देवीलाल की विचारधारा पर चलते हुए 36 बिरादरी को एक साथ लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि विमुक्त जाति, घुमंतु जाति, अर्धघुमंतु जाति प्रकोष्ठ के गठन का मुख्य उद्देश्य, इसमें शामिल जातियों को राजनीति के प्रति जागरूक व सक्रिय करना है ताकि इन्हें प्रदेश की राजनीति में प्रमुख हिस्सेदारी मिल सके। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी ने इस प्रकोष्ठ के जरिए विमुक्त, घुमंतु और अर्धघुमंतु जाति के उत्थान का लक्ष्य रखा है।। यह भी पढ़ेंजेजेपी के संगठन में अहम नियुक्तियां, दुष्यंत चौटाला बने दिल्ली इकाई के प्रभारी-
-haryana-news haryana-politics ptc-news-haryana jjp haryana-news-in-hindi jjp-organisational-structure new-appointment-in-jjp
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment