मां ने पार्क में छोड़ी एक दिन की मासूम, चीखने की आवाज सुन लोगों ने बचाया
मां ने पार्क में छोड़ी एक दिन की मासूम, चीखने की आवाज सुन लोगों ने बचाया[/caption]
सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन डायरेक्टर भी मौके पर पहुंची और मासूम की मेडिकल जांच के लिए डॉक्टरों से कहा। हालांकि एक दिन कि मासूम बच्ची दिखने में तो स्वास्थ्य लग रही है लेकिन उसकी हालत अभी गंभीर है। माना जा रहा है की पार्क से कुछ ही दूरी पर एक निजी अस्पताल में इस मासूम ने जन्म लिया था और उसी की किट में बच्चे को पार्क के बीच में फेंका गया था। इसका पता तब चला जब मासूम को अस्पताल में लाया गया और डॉक्टर ने निजी अस्पताल की किट को पहचान लिया।
[caption id="attachment_344394" align="aligncenter" width="700"]
मां ने पार्क में छोड़ी एक दिन की मासूम, चीखने की आवाज सुन लोगों ने बचाया[/caption]
फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में चाइल्ड हेल्पलाइन निजी अस्पताल में पैदा हुए बच्चों का रिकॉर्ड जांचने की बात कह रही है। सवाल उस कलयुगी मां पर उठता है जिसने 9 माह तक इस मासूम को अपने पेट में तो पाला लेकिन पैदा होते ही इस मासूम को मरने के लिए खुले आसमान के नीचे फेंक दिया। क्या पुलिस इस कलयुगी मां को ढूंढने में कामयाब हो पाएगी यह अभी देखना बाकी है?
यह भी पढ़ें : पंजाब: नहर में समाई कार, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत (Video)
---PTC NEWS---