Wed, Sep 16, 2026
Whatsapp

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 16 हजार से अधिक मामले दर्ज, 24 की मौत

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- July 04th 2022 11:30 AM
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 16 हजार से अधिक मामले दर्ज, 24 की मौत

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 16 हजार से अधिक मामले दर्ज, 24 की मौत

covid update: भारत में पिछले कई कई दिनों कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है। ये बढ़ोतरी चिंतानजक है। बीते 24 घंटों में सोमवार को देश में कोरोना के 16,135 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 24 मरीजों की मौत हुई है। पिछले कल कोरोना के 16,103 मामले सामने आने के साथ ही 31 मरीजों की मौत भी हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,35,18,564 हो गई है। वहीं, मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,223 हो गई है। पिछले 24 घंटे में हुई 24 मौतों में से सबसे ज्यादा 6 मौतें महाराष्ट्र, 5 दिल्ली और 3 मौतें बंगाल में हुईं हैं। मिजोरम, केरल में 1-1 व्यक्ति की जान गई। बाकी 8 मौतें केरल में दर्ज की गई हैं। देश में इस समय कोरोना के 1,13,864 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटों की अवधि में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या में 2,153 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.26 प्रतिशत शामिल है। बीते 24 घंटों में कुल 13,958 मरीज मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। भारत में इस समय रिकवरी रेट 98.54 प्रतिशत है। अब तक कुल 4,28,79,477 मरीज ठीक हो चुके हैं। आईसीएमआर के अनुसार 3 जुलाई तक 86,39,99,907 कोविड सैंपल का परीक्षण किया जा चुका है। इनमें से 3,32,978 सैंपल की जांच रविवार को की गई है। वहीं, कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में भारत सरकार ने कोविड टीकाकरण अभियान चलाया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2 जुलाई 2022 को 8 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन की खुराक लोगों को दी गई हैं। भारत में 2 जुलाई तक 197.98 करोड़ (1,97,98,21,197) कोविड वैक्सीन की डोज लोगों को दी जा चुकी हैं।
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK