Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

CAA के विरोध के बीच पाकिस्तान की महिला को मिली भारत की नागरिकता

Written by  Arvind Kumar -- December 19th 2019 10:30 AM
CAA के विरोध के बीच पाकिस्तान की महिला को मिली भारत की नागरिकता

CAA के विरोध के बीच पाकिस्तान की महिला को मिली भारत की नागरिकता

नई दिल्ली। देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर लगातार विरोध हो रहा है। विपक्षी दल इस मुद्दे पर देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं देश की कई यूनिवर्सिटियों के छात्र भी इसके विरोध में है। इसे लेकर कई हिंसक झड़पें भी हो चुकी हैं। लेकिन इस सब के बीच ऐसी खबर सामने आई है जो CAA का विरोध करने वालों को सोचने पर मजबूर कर देगी। दरअसल गुजरात के द्वारका में एक पाकिस्तानी महिला को भारत की नागरिकता दी गई है।

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान से लौटकर भारत आईं हसीना बेन ने दो साल पहले नागरिकता के लिए अप्लाई किया था। वह मूलरूप से भारत की रहने वालीं थी लेकिन 1999 में शादी के बाद पाकिस्तान चली गई थीं और वहां की नागरिक बन गई। कुछ समय बाद पति की मौत होने पर वे भारत वापस आ गईं। इसके बाद उन्होंने भारत में नागरिकता के लिए अप्लाई किया और अब 18 दिसंबर 2019 को उन्हें नागरिकता का प्रमाणपत्र दिया गया है। यह भी पढ़ेंपीएम मोदी की खुली चुनौती पर प्रियंका गांधी की चुनौती, झारखंड में मंच से कही ये बात ---PTC NEWS---

Top News view more...

Latest News view more...