Thu, Oct 1, 2026
Whatsapp

बुआ-बबुआ की जोड़ी पर पीएम मोदी का तंज, कही ये बात

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- April 27th 2019 04:44 PM
बुआ-बबुआ की जोड़ी पर पीएम मोदी का तंज, कही ये बात

बुआ-बबुआ की जोड़ी पर पीएम मोदी का तंज, कही ये बात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव और मायावती पर जमकर वार किया। उन्होंने सभा में आए लोगों से पूछा कि क्या बुआ और बबुआ आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म कर सकते है? क्या ये घुसपैठियों से मुक्ति दिला सकते हैं या नहीं ? प्रधानमंत्री ने आगे तंज कसते हुए कहा कि इनकी सरकारें गांव के गुंडों को ठीक नहीं कर पाई ये आतंकवाद को क्या ठीक करेंगे। [caption id="attachment_288295" align="aligncenter" width="700"]PM Modi UP Rally सीतापुर में पीएम मोदी की रैली में बीजेपी के रंग में रंगे समर्थक[/caption] वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बुआ-बबुआ की दुकान पर ताला लग गया, तो इस बार नया काउंटर खोल दिया, महामिलावट का काउंटर। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि आप इनका ये काउंटर भी बंद करने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने कहा "मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि गरीब को लूटने वालों से पाई-पाई वसूल की जाएगी।" यह भी पढ़ें : अमित शाह का शत्रुघ्न सिन्हा पर जोरदार हमला, जिन्ना को महान बताने पर घेरा
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK