Thu, Oct 1, 2026
Whatsapp

अमित शाह का शत्रुघ्न सिन्हा पर जोरदार हमला, जिन्ना को महान बताने पर घेरा

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- April 27th 2019 02:51 PM
अमित शाह का शत्रुघ्न सिन्हा पर जोरदार हमला, जिन्ना को महान बताने पर घेरा

अमित शाह का शत्रुघ्न सिन्हा पर जोरदार हमला, जिन्ना को महान बताने पर घेरा

नई दिल्ली। ओडिशा के मयूरभंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि अभी-अभी शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में गए हैं। अब वो कहते हैं कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल की तरह जिन्ना भी महान व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि जिस जिन्ना ने देश को तोड़ा उसकी प्रसंशा कांग्रेस वाले कर रहे हैं, ये उनका चरित्र है। वहीं अमित शाह ने कहा कि पिछले दिनों कांग्रेस नेता पीसी चाको ने बोला है कि यासीन मलिक पर मोदी सरकार कठोर कार्रवाई न करे। उन्होंने कहा कि यासीन मलिक कश्मीर को भारत से अगल करना चाहता है, तो कठोर कार्रवाई जरूरी है। शाह ने कहा कि पीसी चाको कुछ भी कहें, मैं कहना चाहता हूं कि कश्मीर को भारत से कोई नहीं अलग कर सकता। यह भी पढ़ें : मुश्किल में गौतम गंभीर, दो वोटर कार्ड रखने के आरोप में शिकायत दर्ज
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK