Thu, Oct 1, 2026
Whatsapp

चुनावी व्यस्तता के बीच राहुल और प्रियंका ने एयरपोर्ट पर बिताया कुछ वक्त

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- April 27th 2019 06:09 PM -- Updated: April 27th 2019 06:12 PM
चुनावी व्यस्तता के बीच राहुल और प्रियंका ने एयरपोर्ट पर बिताया कुछ वक्त

चुनावी व्यस्तता के बीच राहुल और प्रियंका ने एयरपोर्ट पर बिताया कुछ वक्त

नई दिल्ली। चुनावी व्यस्तता के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने एयरपोर्ट पर कुछ वक्त साथ बिताया। राहुल गांधी ने इस दौरान का एक वीडिया भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी की खिंचाई करते दिख रहे हैं। राहुल कह रहे हैं कि प्रियंका कम दूरी का सफर करती हैं, लेकिन फिर भी उन्हें बड़ा हेलिकॉप्टर मिला हुआ है और वो खुद बड़ी दूरी का सफर करके चुनाव प्रचार कर रहे हैं, लेकिन मुझे छोटा हेलिकॉप्टर मिला है। हालांकि, इस दौरान प्रियंका ने भी भाई से मजाक किया। बाद में दोनों अपनी-अपनी चुनावी रैलियों के लिए रवाना हो गए। दोनों भाई-बहन उत्तर प्रदेश में पार्टी के तय कार्यक्रम में जाने से पहले एक साथ कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों ने चुनावी व्यस्तता के बीच कुछ वक्त साथ बिताया। यह भी पढ़ें : बुआ-बबुआ की जोड़ी पर पीएम मोदी का तंज, कही ये बात
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK