Wed, May 13, 2026
Whatsapp

Punjab Election Results 2022 Updates: चन्नी को AAP के युवा उम्मीदवार ने भदौड़ से हराया, कैप्टन-मालविका सूद भी हारीं

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 10th 2022 07:53 AM -- Updated: March 10th 2022 04:49 PM
Punjab Election Results 2022 Updates:  चन्नी को AAP के युवा उम्मीदवार ने भदौड़ से हराया, कैप्टन-मालविका सूद भी हारीं

Punjab Election Results 2022 Updates: चन्नी को AAP के युवा उम्मीदवार ने भदौड़ से हराया, कैप्टन-मालविका सूद भी हारीं

4:44PM सुखबीर बादल जलालाबाद से हारे शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल पंजाब की जलालाबाद सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी के जगदीप कंबोज ने हराया। 4:12PM पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल हारे पांच बार पंजाम के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल लंबी सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें आप के उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुदियां ने हराया। 4:00PM चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से हारे पंजाब में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों - चमकौर साहिब और भदौर से चुनाव हार गए हैं। 3:47PM सोनू सूद की बहन मालविका चुनाव हारीं पंजाब के मोगा सीट पर फिल्म अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद चुनाव हार गई हैं. मालविका कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं। 03:32 PM आप की पंजाब प्रचंड जीत पर बोले केजरीवाल अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में आप की प्रचंड जीत पर कहा कि भगत सिंह ने एक बार कहा था कि अगर हम अंग्रेजों के जाने के बाद व्यवस्था नहीं बदलते हैं तो कुछ नहीं होगा। अफसोस की बात है कि पिछले 75 वर्षों में इन पार्टियों और नेताओं की ब्रिटिश व्यवस्था एक जैसी थी। वे देश को लूट रहे थे, कोई स्कूल / अस्पताल नहीं बने थे। आप ने बदली व्यवस्था। Navjot Singh Sidhu 03:32 PM पंजाब वालों ने कमाल कर दिया: केजरीवाल जीत के बाद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब वालों ने कमाल कर दिया। ये सब हमारे खिलाफ एकजुट हो गए थे। मुझे आतंकवादी कहा गया। इतने बड़े बहुमत से डर लगता है। लोगों ने हमसे बहुत उम्मीदें लगाई हैं। इन उम्मीदों को टूटने नहीं देंगे। हम पंजाब में सेवा की राजनीति करेंगे। आने वाला समय भारत का समय है। भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने से कोई नहीं रोक सकता है। 2:45PM युवाओं को देंगे रोजगार: मान भगवंत मान ने जीत के बाद कहा कि आज की युवा पीढ़ी के हाथों में नशे के इंजेक्शन हैं। युवा आज हताश हो चुका है। उनके पास रोजगार नहीं है। इसलिए वो उनके हाथों से इंजेक्शन छुड़वा कर रोजगार देंगे। मान ने कहा कि जनता ने अपनी जिम्मेदारी निभा दी और अब मेरी बारी है। बस जनता को मुझ पर यकीन करना होगा। धीरे-धीरे पंजाब को पटरी पर लाएंगे। आपको एक महीने में फर्क नजर आएगा। 2:35PM अमृतसर ईस्ट से हारे नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब की अमृतसर ईस्ट सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव हार गए हैं। यहां से आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत कौर चुनाव जीती हैं। दोनों के बीच करीब 5 हजार वोटों का अंतर रहा। 02:17 PM युवा चेहरे से हारे सीएम चन्नी बरनाला जिले की हॉट सीट भदौड़ जहां से पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे उन्हें आम आदमी पार्टी के नौजवान चेहरे लाभ सिंह उग्गोके ने बड़े अंतर से हराया। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी लाभ सिंह उग्गोके ने करीब 37500 वोटों से हराया CM-Charanjit-Singh-Channi-writes-to-Union-Minister-S-5 1:50 फिरोजपुर की जीरा सीट से AAP उम्मीदवार की जीत पंजाब के फिरोजपुर की जीरा सीट पर नतीजे घोषित हो चुके हैं। यहां से आम आदमी पार्टी के नरेश कटारिया ने चुनाव जीता है। 12:49 PM सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को दी बधाई पंजाब चुनाव नतीजों पर कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि, "जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है...पंजाब की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करें...आम आदमी पार्टी को बधाई!!!"  

12:35 PM पटियाला से कैप्टन अमरिंदर हारे पंजाब की पटियाला अर्बन सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की हार हुई है। आम आदमी पार्टी के अजितपाल सिंह कोहली ने अमरिंदर सिंह को 13 हजार वोटों से मात दी है। चुनाव से पहले ही अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ अपनी सरकार बनाई थी। 12:20 PM अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ ट्वीट की तस्वीर, लिखा - इंकलाब के लिए धन्यवाद पंजाब में आम आदमी पार्टी को रुझानों में बड़ी बढ़त मिलने के बाद पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है। उन्होंने भगवंत मान के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, इस इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।   12: 00 PM आम आदमी पार्टी समर्थकों ने मनाया जश्न पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिल रही भारी बढ़त के बाद समर्थकों में जोश है। दिल्ली में एक समर्थक ने अपने बेटे को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के रूप में तैयार किया और भगवंत मान के जैसी पगड़ी पहनाकर जश्न मनाया। 10:43 AM जल्द इस्तीफा सौंप सकते हैं चन्नी पंजाब में आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिलती दिख रही है, तो अब चरणजीत सिंह चन्नी अपना इस्तीफा जल्द ही सौंप सकते हैं। 10:43 AM अमृतसर ईस्ट से AAP उम्मीदवार सबसे आगे, सिद्धू दूसरे नंबर पर पंजाब की हॉट सीटों में से एक अमृतसर ईस्ट पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर सबसे आगे चल रही हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस से नवजोत सिंह सिद्धू हैं। तीसरे नंबर पर अकाली दल के बिक्रमजीत सिंह मजीठिया हैं। 10:36 AM कैप्टन अमरिंदर सिंह 10 हजार वोटों से पिछड़े पांचवें राउंड के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह 10 हजार वोटों से पीछे हो गए हैं. आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट अजीत पाल उनसे आगे हैं। पटियाला शहरी सीट से कैप्टन अमरिंदर सिंह को पांचवा राउंड खत्म होने पर 10,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट अजीत पाल सिंह कोहली ने कहा कि लोगों ने जो आम आदमी पार्टी पर विश्वास जताया है उसे कभी भी टूटने नहीं देंगे कैप्टन अमरिंदर के लिए अजीत पाल ने कहा कि वह मुख्यमंत्री बन कर पटियाला को भूल गए थे जिसका नतीजा आज पटियाला के लोग दे रहे हैं। 10:17 AM AAP सीएम उम्मीदवार भगवंत मान के घर के बाहर जश्न शुरू
पंजाब के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बहुमत का आंकड़ा पार किया है। इसके बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। संगरूर में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान के आवास के बाहर लोग जश्न मना रहे हैं।
10:00AM Punjab Election Result: चमकौर साहिब से पिछड़ रहे सीएम चन्नी
पंजाब की चमकौर साहिब सीट से आम आदमी पार्टी के डॉ चरणजीत सिंह 8785 वोटों के साथ पहले नंबर पर हैं, वहीं सीएम चरणणजीत सिंह चन्नी को 6852 वोट मिले हैं और वो पिछड़ रहे हैं।
9:45 AM Punjab Election Result 2022: सीएम चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू पिछड़े
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी चमकौर सिंह साहिब सीट से पीछे चल रहे हैं। उनके अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी पीछे चल रहे हैं।
9:23 AM पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पिछड़े, AAP उम्मीदवार को बढ़त
कांग्रेस से अलग होकर अपनी अलग पार्टी बनाकर चुनाव लड़ रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह पीछे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 1364 वोट मिले हैं, जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे आप उम्मीदवार अजीत पाल कोहली 4939 वोटों के साथ आगे हैं। 8:55 AM अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू आगे
अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबा अकाली दल के उम्मीदवार बिक्रम सिंह मजीठिया से है। 8:45 AM Punjab Election 2022: पंजाब में रुझानों के बाद AAP कार्यकर्ताओं का जश्न 
पंजाब में शुरुआती रुझान सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। यहां आम आदमी पार्टी ने 45 सीटों पर बढ़त बनाई है, वहीं 32 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।
8:35 AM पंजाब में आम आदमी पार्टी को बढ़त, दिख रही कांटे की टक्कर पंजाब चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। जहां आप 22 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस को 14 सीटों पर बढ़त है। अकाली दल अब तक 5 सीटों पर लीड बनाए हुए है। 8:05AM मतगणना शुरू पंजाब के सभी मतगणना केंद्रों पर मतगणना शुरू हो गई है। 7:58 AM मान ने टेका माथा वोटों की गिनती से पहले आप नेता भगवंत मान का बयान सामने आया है। गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद उन्होंने कहा कि उम्मीद पर दुनिया कायम है। हमें पूरी उम्मीद है कि पंजाब के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया होगा। 7:54 AM नतीजों से पहले देर रात गुरुद्वारा पहुंचे चन्नी, की अरदास पंजाब में विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले देर रात पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी चमकौर साहब के गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए और उन्होंने अपनी और अपनी पार्टी की जीत के लिए अरदास की। चन्नी ने कहा कि अब तो ईवीएम मशीनें ही बताएंगी कि पंजाब में कौन जीतेगा। 7:50 AM सिद्धू, चन्नी, कैप्टन, मान, मजीठिया के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें पंजाब में कई विधानसभा सीट ऐसी हैं जो चर्चा में है। इनमें नवजोत सिंह सिद्धू, चरणजीत सिंह चन्नी, भगवंत मान, विक्रम सिंह मजीठिया और कैप्टन अमरिंदर सिंह की सीट शामिल है। इन सभी नेताओं के प्रदर्शन पर पूरे पंजाब की नजरें टिकी हैं। 7:50 AM अर्धसैनिक कंपनियां तैनात मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी, दो को छोड़कर प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में 14 मतगणना टेबल होंगे। तीन स्तरीय सुरक्षा का प्रबंधन करने के लिए 50 अर्धसैनिक कंपनियों को तैनात किया गया है। Punjab Election Results 2022 Live Updates: पंजाब का अगला 'सरदार' कौन होगा, ये कुछ घंटों बाद पता चल जाएगा। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। कुछ घंटों की गिनती के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी। इससे पहले आज तक एक्सिस माय इंडिया (Aaj tak-axis my india) के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। वहीं, कुछ अन्य एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि आप को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिलेगी।

Electrical Saftey authority
  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK