5 विधानसभा क्षेत्रों के 5 बूथों पर हो रहा पुनर्मतदान
5 विधानसभा क्षेत्रों के 5 बूथों पर हो रहा पुनर्मतदान[/caption]
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जींद जिले में उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर- 71, जिला झज्जर में बेरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर- 161, जिला नारनौल में नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर- 28, जिला रेवाड़ी में कोसली विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर- 18, जिला फरीदाबाद में पृथला विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर- 113 पर कल यानी 23 अक्तूबर को पुनर्मतदान हो रहा है। इसके लिए चुनाव आयोग ने पहले ही पूरी व्यवस्था कर ली थी।
यह भी पढ़ें : हरियाणा में ईवीएम, वीवीपैट की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय घेरा
---PTC NEWS---