Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा में शामिल, लखनऊ से लड़ेंगी चुनाव

Written by  Arvind Kumar -- April 16th 2019 05:11 PM -- Updated: April 16th 2019 05:17 PM
शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा में शामिल, लखनऊ से लड़ेंगी चुनाव

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा में शामिल, लखनऊ से लड़ेंगी चुनाव

लखनऊ। शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। मंगलवार को पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूनम लखनऊ सीट से गठबंधन की उम्मीदवार होंगी। पूनम 18 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

आपको बता दें कि इससे पहले पूनम सिन्हा के पति शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हुए थे। पूनम के भी कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें थी लेकिन उन्होंने समाजवादी पार्टी का साथ चुना। इस बार पूनम लखनऊ सीट से बीजेपी उम्मीदवार राजनाथ सिंह को सीधी टक्कर देंगी। यह भी पढ़ेंराजनाथ सिंह ने लखनऊ सीट से भरा पर्चा, रोड शो कर दिखाई ताकत

Top News view more...

Latest News view more...