Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

अयोध्या पर आए फैसले को लेकर रिव्यू पिटिशन दायर नहीं करेगा सुन्नी वक्फ बोर्ड

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- November 09th 2019 05:24 PM
अयोध्या पर आए फैसले को लेकर रिव्यू पिटिशन दायर नहीं करेगा सुन्नी वक्फ बोर्ड

अयोध्या पर आए फैसले को लेकर रिव्यू पिटिशन दायर नहीं करेगा सुन्नी वक्फ बोर्ड

नई दिल्ली। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सुन्नी वक्फ बोर्ड ने स्वागत किया है। यूपी सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जफर फारुखी ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा है कि वो फैसले को लेकर रिव्यू पिटिशन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही तय किया था कि कोर्ट का फैसला हमें मान्य होगा। [caption id="attachment_358244" align="aligncenter" width="1169"]Sunni Waqf Board अयोध्या पर आए फैसले को लेकर रिव्यू पिटिशन दायर नहीं करेगा सुन्नी वक्फ बोर्ड[/caption] वहीं इस पर फैसले पर तमाम मुस्लिम संगठन की ओर से भी प्रतिक्रिया दी जा रही है। मुस्लिम पक्ष ने फैसले का सम्मान तो किया है लेकिन साथ ही कहा है कि वो फैसले से संतुष्ट नहीं है। इस सब के बीच अब सभी हिंदू-मुस्लिम संगठन लोगों से शांति और सदभाव बनाने की अपील कर रहे हैं। यह भी पढ़ेंअयोध्या मामले में फैसले पर शांति एवं सद्भाव बनाये रखें : पीएम ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK