Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

अयोध्या मामले में फैसले पर शांति एवं सद्भाव बनाये रखें : पीएम

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- November 09th 2019 04:55 PM
अयोध्या मामले में फैसले पर शांति एवं सद्भाव बनाये रखें : पीएम

अयोध्या मामले में फैसले पर शांति एवं सद्भाव बनाये रखें : पीएम

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या मुद्दे पर अपना फैसला दे दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस फैसले को किसी की जीत या हार के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। चाहे राम भक्ति हो या रहीम भक्ति, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने राष्ट्र भक्ति की भावना को मजबूत किया है। शांति एवं सद्भाव कायम रहे! प्रधानमंत्री ने कहा कि इस फैसले ने दशकों से चल रहे विवाद को एक अंजाम तक पहुंचाया है। सुनवाई के दौरान हरेक पक्ष को विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखने के लिए पर्याप्त समय और अवसर दिया गया। यह फैसला न्यायिक प्रक्रियाओं में लोगों के विश्वास को और बढ़ाएगा। आज के फैसले के दौरान 130 करोड़ भारतीयों ने शांति एवं सद्भाव बनाए रखा जो शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एकता और एकजुटता की यह भावना हमारे राष्ट्र को विकास के लिए शक्ति प्रदान करे। हरेक भारतीय सशक्त बने। यह भी पढ़ें : अयोध्या पर आया सुप्रीम फैसला, राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK