Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

अयोध्या पर आया सुप्रीम फैसला, राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- November 09th 2019 11:23 AM -- Updated: November 09th 2019 11:24 AM
अयोध्या पर आया सुप्रीम फैसला, राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ

अयोध्या पर आया सुप्रीम फैसला, राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ

नई दिल्ली। देश के सबसे पुराने व सबसे संवेदनशील अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को फैसला सुना दिया। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाने में करीब आधा घंटे का वक्त लिया। फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ हो गया। कोर्ट ने विवादित जमीन को रामलला विराजमान को देने का फैसला किया है। साथ ही मंदिर बनाने के लिए एक ट्रस्ट बनाने का आदेश सरकार को दिया गया है। मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही 5 एकड़ जमीन देने का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने शिया वक्फ बोर्ड और निर्मोही अखाड़े के दावे को खारिज कर दिया। CJI सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर अयोध्या सहित प्रदेशभर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। फैसले से पहले मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को भी जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने अयोध्या मामले की सुनवाई गत 16 अक्टूबर को पूरी कर ली थी और अपना फैसला सुरक्षित रखा था। अब इस मामले का निपटारा करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ने इस पर अपना फैसला सुना दिया। यह भी पढ़ेंअयोध्या पर फैसले की घड़ी ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK