Fri, Oct 2, 2026
Whatsapp

सुशील मोदी ने राहुल गांधी पर दर्ज करवाया मानहानि का मुकदमा

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- April 18th 2019 02:36 PM -- Updated: April 18th 2019 02:43 PM
सुशील मोदी ने राहुल गांधी पर दर्ज करवाया मानहानि का मुकदमा

सुशील मोदी ने राहुल गांधी पर दर्ज करवाया मानहानि का मुकदमा

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया है। सुशील मोदी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट में दाखिल अर्जी में आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में जितने भी मोदी सरनेम वाले व्यक्ति हैं उन्हें चोर बताया है, जिससे समाज में उनकी छवि धूमिल हुई है। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 13 अप्रैल को बैंगलुरु के कोलार में एक चुनावी रैली में अपने भाषण में मोदी सरनेम वाले प्रत्येक व्यक्ति को चोर बताया था। राहुल गांधी ने कहा था कि ‘चौकीदार 100 फीसदी चोर है। सारे चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं।’ राहुल गांधी के इसी बयान से सुशील मोदी भड़के हुए थे। यह भी पढ़ें : प्रेस कॉंफ्रेस कर रहे बीजेपी नेता पर शख्स ने फेंका जूता
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK