Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 18 दिसंबर 2021

Written by  PTC NEWS -- December 18th 2021 12:02 AM -- Updated: December 17th 2021 10:55 PM
आज का राशिफल 18 दिसंबर 2021

आज का राशिफल 18 दिसंबर 2021

Forecast for 18.12.2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com URL: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: +91-172-2562832, 2572874 Delhi: +91-11-47033152, 40532026 मेष धैर्य से काम लेना सीखें ,अपनी असीमित उर्जा को सही दिशा में लगाने से फायदा होगा। वित्तीय स्तर पर आपने जो कुछ प्लान किया है उस पर अमल करने का अनुकूल समय है। आज आपको घरेलू स्तर पर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है,समझदारी रखें। आपके काम को देखते हुए प्रोत्साहन दिए जाने की संभावना है,गर्व का अनुभव होने वाला है। यदि आप खुद को फिट और सेहतमंद रखना चाहते हैं तो आलस को दूर भगाना ही होगा। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : परपल वृष आप दिल से एक दयालू और प्यार करने वाले इंसान हैं,आपकी लोकप्रियता बढेगी। अभी कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन आगे रास्ता आसान होगा। परिवार के प्रति आपके जो दायित्व हैं उसे निभा पाएंगे तभी परिवार में खुशहाली रहेगी। अच्छे पहनावे और ढंग में रहने से आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहता है,ध्यान दें। चेहरे पर जो प्राकृतिक निखार है उसे योग और मेडिटेशन से मेंटेंन रखा जा सकता है। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : पिच मिथुन आपको अपने जीवन में जो कुछ चाहिए उसके अनुकूल कुछ बदलाव लाने की जरुरत है। फिलहाल आपके सितारे प्रतिकूल चल रहे हैं ऐसे में कोई बड़ा रिस्क लेने से बचना चाहिए। प्रोफेशन से संबंधित अपने तनाव को परिवार से दूर ही रखना बेहतर रहेगा,शांति बनी रहेगी। अपने सहकर्मियों के काम पर टिप्पणी या उनकी तारीफ करने से आपका महत्व बना रहेगा। फिटनेस के प्रति आपका आकर्षण बढने वाला है,इसके लिए जरुरी काम करते नजर आएंगे। शुभ अंक : 9 शुभ रंग :पिंक कर्क काम के प्रति आपका जुनून और लगन अन्य लोगों को भी प्रेरणा दे सकता है। वित्तीय स्तर पर चल रही परेशानी को दूर करने के लिए संतुलन सीखना होगा। परिवार में व्याप्त निरसता दूर करने के लिए कोई रोमांचक प्लान बना सकते हैं। आपके अंदर कैसा प्रोफेशनलिज्म है इसकी झलक आपके काम में मिलने वाली है। अपनी प्रयास जारी रखें जल्द ही आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। सेहत को देखते हुए डाइट के साथ ही अपने कंधे और रीढ़ की हड्डी का ख्याल रखें। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : हरा सिंह कोई योजना बनाना आसान है उसे अमल करना कठिन उसे बरकरार रखना और कठिन। अब उस सपने को पूरा करने का वक्त आ गया है जो पैसे की कमी के कारण पेंडिंग था। आज आप परिवार के बुजुर्ग का आशीर्वाद और प्यार बरसने की अपेक्षा रख सकते हैं। एक समझदार इंसान कभी भी समय से पहले अपने पत्ते नहीं खोलता,काम की गंभीरता बनाए रखें। फिटनेस के पीछे आपकी जो कड़ी मेहनत चल रही है उसकी झलक स्पष्ट देखी जा सकती है। शुभ अंक : 15 शुभ रंग :पिच कन्या जींदगी की अपनी रफ्तार होती है ,हमें उतार चढाव से भी कुछ सीख लेनी चाहिए। नए निवेश योजना में पैसा लगाना अच्छा निर्णय साबित हो सकता है, आप आगे बढें। किसी अवसर पर अपनों के प्यार और केयर का शानदार तरीके से आभार जताएंगे। आप एक मजबूत पेड़ हैं जो कठिन से कठिन परिस्थिति का भी सामना कर सकता है। आपकी सेहत और फिटनेस की चमक आपके चेहरे से बयां होती है,बैलेंस डाइट लें। जंक फूड से दूरी बनाना आपके लिए बेहद जरुरी है,समय रहते इसे समझना होगा। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : नारंगी तुला इस बात को समझें कि एक सफलता या असफलता पूरा जीवन परिभाषित नहीं करता। वित्तीय स्तर पर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले स्वयं उसकी गहराई का थाह लगा लें। अपने निर्णय का सम्मान करें लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि किसी से सलाह लेना बुरा है। आपका काम बस अपने काम को पूरी इमानदारी से करना है बांकि सब समय पर छोड़ दें। आज की सुबह आपके लिए खुशनुमा रहेगी ,फ्रेश और एनर्जेटिक शुरुआत कर सकते हैं। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : सैंडी ब्राउन वृश्चिक आपके लिए पवित्र स्थान वही है जहां आप बार बार जाना चाहते हैं। आर्थिक स्तर पर फिलहाल थोड़ी परेशानी रहने के संकेत दिख रहे हैं। परिस्थिति को देखते हुए आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करना होगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत पर तत्काल ध्यान देने की जरुरत है। प्रकृति आपको कोई मैसेज देने का प्रयास कर रहा है उसे समझना होगा। समय आ गया है कि आप अपना आलस त्यागकर मेहनत करना शुरु करें। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : सैंडी ब्राउन धनु यदि आपका कोई बड़ा सपना है तो उसे पूरा करने के लिए कमर भी कसना होगा। इस विश्वास को पैदा करें कि आप सब कर सकते हैं,इस भरोसे से सफलता मिलेगी। कला के क्षेत्र में काम करने वालों को बड़ी आमदनी होने की संभावना दिख रही है। विचार और सोच में फर्क परिवार में कलह का कारण बनने वाला है,समझदारी रखें। अपने सिद्धांत पर भरोसा होने का ये अर्थ नहीं की दूसरों के विचार का सम्मान न करें। काम की व्यस्तता के बावजूद अपनी सेहत और फिटनेस के लिए भी समय निकालें। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : परपल मकर आप जो कुछ करना चाह रहे उसके लिए प्रयास करने की स्वतंत्रता उत्साह बढाएगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिहाज से आजका दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपको कठिन से कठिन परिस्थिति में भी परिवार वालों का सहयोग मिलता रहेगा। कार्यक्षेत्र में जल्द ही आप बॉस की जगह लेने में कामयाब हो सकते हैं,प्रयास करते रहें। पछतावे ,गुस्सा और द्वेष को दूर करके ही आप आगे बढ सकते हैं,इसका ध्यान रखें। नकारात्मक विचार को दूर करने के लिए योग और मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन कुंभ बीते कल से सबक लेकर आगे बढ जाना चाहिए,आगे खूबसूरत सफर इंतजार में है। आर्थिक स्तर पर फिलहाल आपको उतार चढाव से गुजरते रहना होगा,धैर्य से काम लें। आज परिवार के किसी सदस्य की शादी तय होने से उत्साह का माहौल रहने वाला है। काम पर फोकस रहकर ही अपना लक्ष्य हासिल कर पाएंगे,जल्द ही सपना पूरा होगा। सेहत के स्तर पर चल रही समस्या से जल्द ही छुटकारा मिल जाने की उम्मीद है। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : हरा मीन आप अपना प्रयास लगातार करते रहें भविष्य सुनहरा होने की उम्मीद दिख रही है। आर्थिक स्तर पर चल रही समस्याएं अब गुजरा कल होने वाला है,आमदनी बढेगी। किसी से खुलकर संवाद करने से ही संबंध मजबूत बना रहता है ,इसका ध्यान रखें। अपने आप पर भरोसा करना सीखें सारी मुश्किलें अपने आप खत्म हो सकती है। ठंडी चीजें खाने से परहेज रखें , कोल्ड की वजह से परेशानी बढने की संभावना है। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : गुलाबी


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...