आज का राशिफल 3 जुलाई 2021
Forecast for 3rd July 2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष प्रोफेशनल स्तर पर आपको कोई बड़ा असाइनमेंट दिए जाने की संभावना बन रही है। मेडिटेशन,योगा या व्यायाम से शारीरिक और मानसिक फिटनेस पाने का प्रयास करेंगे। नए उद्दयमी खुद को आर्थिक स्तर पर स्थिर करने में सफल हो सकते हैं,प्रयास करते रहें। कार्यक्षेत्र में किसी से मिली सलाह को प्रभावी बनाने के लिए उस पर अमल करना होगा। परिवारिक जीवन मजबूत रहने वाला है,आपसी रिश्ते में प्रगाढता बढने की उम्मीद है। जिस गाड़ी को चलाने का तजूर्वा न हो उसे लेकर व्यस्त सड़क पर निकलना सही नहीं। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : रोज वृष सेहत के स्तर पर आज आप खुद को बहुत अच्छी किस्मत वाला मान सकते हैं। पैसे के मामले में आप जिस पर भरोसा करेंगे वो आपके भरोसे को कायम रखेगा। प्रोफेशनल स्तर पर काम सौंप देना ही काफी नहीं इस पर नजर बनाए रखना होगा। किसी परिवारिक मुद्दे पर अडिग रहेंगे लेकिन रास्ता निकलना मुश्किल लग रहा है। आप में स कुछ लोगों के विदेश यात्रा का सपना अब साकार हो जाने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात आज आपको सौंप दिए जाने की संभावना नजर आ रही है। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन मिथुन आर्थिक स्तर पर हो रही तरक्की आपको कुछ बड़ा सोचने के लिए प्रेरित कर सकती है। पूरे आर्गेनाइजेशन में आपकी छवि एक अच्छे कार्यकर्ता के रुप में बनने की संभावना है। जो लोग विदेश घूमने जा रहे हैं उनकी यात्रा यादगार रहने की उम्मीद नजर आ रही है। कम कीमत पर मिल रही प्रॉपर्टी ललचा सकती है लेकिन लेने से पहले पड़ताल कर लें। जिम ज्वाइन करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा,मनचाही फिटनेस पा सकेंगे। आपको नहीं पता सफलता कब किसी द्वार से होकर चली आएगी,प्रयास करते रहें। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : टियल कर्क सक्रिय जीवनशैली और उचित डाइट आपकी फिटनेस का मूलमंत्र बना रहने वाला है। वित्तीय स्तर पर मजबूत स्थिति में रहने वाले हैं,निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं। प्रोफेशन और परिवार दोनों स्तर पर आप अपने काम में बेहतरिन साबित होने वाले हैं। गृहणियां अपने विचार को मूर्तरुप देने में सफल रहेंगी,काम से संतुष्ट होने की उम्मीद है। किसी इंसान की जरुरत के समय काम आकर आप एक अच्छे इंसान की छवि बनाएंगे। वर्तमान समय में प्रॉपर्टी सेल से अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं,बेफिक्र आगे बढ सकते हैं। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : ग्रे सिंह सेहत के प्रति सजग रहने के लिए सही दिशा में कदम उठाए जाने की उम्मीद है। आर्थिक स्तर पर आपको अच्छा अवसर मिलने वाला है,संपन्नता आने के संकेत हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट को बिना जांचे परखे ले लेना मंहगा पड़ सकता है। नवविवाहितों के बीच अच्छी समझदारी बने रहने की उम्मीद की जा सकती है। किसी यात्रा के दौरान बेवजह खर्च और परेशानी होने की संभावना दिख रही है। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद का निर्णय आपके पक्ष में रहने वाला है,जश्न की तैयारी करें। आपके अच्छे और दयालू स्वभाव का फायदा उठाया जा सकता है,होशियार रहें। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : डीप स्काई ब्लू कन्या समाजिक क्षेत्र में किसी समारोह के आयोजन में व्यस्त रहने की संभावना है। वजन पर नजर रखने वालों को व्यायाम और डाइट पर चले जाना आसान होगा। बिजनेसपर्सन आज किसी बड़े डील को अपने नाम करने में सफल हो सकते हैं। परिवार के किसी नौजवान को आपके मार्गदर्शन की जरुरत है,इसे समझ पाएंगे। धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार आगे बढाया जा सकता है,अनुकूल समय है। किसी विवादित प्रॉपर्टी डील में पड़ने से बचें,आगे समस्या होने की संभावना है। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन तुला आज आप अच्छी सेहत का आनंद ले सकते हैं,जी खोलकर जीवन का मजा लेंगे। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण लगाकर आप अपनी वित्तीय सेहत को स्थिरता दे पाएंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र में आज आप जो कुछ भी करेंगे उसमें आपकी ताऱीफ होने वाली है। घरेलू स्तर पर हुए कुछ बदलाव से नाखुश तो होंगे पर कुछ किया नहीं जा सकता। आपके द्वारा की जाने वाली व्यापारिक यात्रा सफल रहने की उम्मीद नजर आ रही है। आपके द्वारा लिए गए किसी घर से अपेक्षित रिटर्न आने की संभावना नहीं लग रही है। आपके इर्दगिर्द के लोग आपकी जरुरतों के प्रति बेहद संवेदनशील नजर आने वाले हैं। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : लेमन वृश्चिक अच्छी कदकाठी बनाने के प्रति जुनूनी लोगों को व्यायाम से फायदा मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्तर पर आपका सितारा चमकने वाला है ,संपत्ति और सेविंग्स में बढोतरी संभव है। प्रोफेशनल स्तर पर किसी बड़े महत्वपूर्ण काम में व्यस्त रहने की संभावना है,सफल रहेंगे। आज किसी अवांछित मेहमान के अनावश्यक मांग को लेकर आप परेशान रहने वाले हैं। डेली लाइफ की बोरियत को दूर करने के लिए शहर से बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं। प्रॉपर्टी के स्तर पर तरक्की की संभावना बन रही है ,कुछ नया खरीदे जाने की उम्मीद है। आज आप किसी समाजिक समारोह के आकर्षण का केंद्र बनने वाले हैं ,तैयार रहें। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : बेबी पिंक धनु संतुलित खान पान से आप लंबे समय तक फिट और सेहतमंद बने रह सकते हैं। कुछ रुका हुआ पैसा या एरियर मिल जाने को लेकर उत्साहित रहने की उम्मीद है। प्रोफेशनल क्षेत्र के वर्तमान काम में आपकी कोई दिलचस्पी नहीं इसका अनुभव होगा। आज आप अपने खुशमिजाजी से परिवार का माहौल खुशनुमा बनाकर रख सकते हैं। धार्मिक प्रवृति वाले लोग किसी तिर्थ स्थल की यात्रा का प्लान बनान वाले हैं,तैयार रहें। किसी और के सामने अपनी निजी जीवन का अध्याय खोलने से परहेज करना जरुरी है। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : मजेंटा मकर कार्यक्षेत्र में किसी के आगमन से आपका काम गति पकड़ने वाला है,उत्साहित रहेंगे। जिस तरह आप सेहत के प्रति सजग रहते हैं इसे लेकर कोई समस्या नहीं रहने वाली है। वित्तीय स्तर पर आ रही समस्या पूर्व की बात होने वाली है,आमदनी बढने की उम्मीद है। घर में संवतंत्रता और स्पेस मिलने से आप मानसिक स्तर पर राहत महसूस कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी डील को आज के लिए टाल देना बेहतर रहेगा,स्थिति प्रतिकूल है। पढाई के क्षेत्र में किसी की मदद मिल जाने से आपके अधिकांश डाउट दूर हो जाएंगे। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : फिरोजा कुंभ मौसमी बीमारियों से परेशान चल रहे लोगों की सेहत में सुधार का संकेत मिलने लगेगा। सही जगह पर पैसा निवेश करना आपकी वित्तीय सेहत को और मजबूत बनाने वाला है। कार्यक्षेत्र में सीनियर के साथ स्वाभिमान की टकराहट संभव है,नुकसान हो सकता है। किसी प्रतियोगिता में सफलता पाकर परिवार और दोस्तों का सम्मान बढाने वाले हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी विवाद का आपसी समझदारी से हल निकालने में सफल होंगे। पढाई के क्षेत्र में किसी के साथ टीम बनाकर आगे बढना सही निर्णय साबित हो सकता है। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : बैंगनी मीन जीवनशैली में बदलाव लाने का आपके स्वास्थ और फिटनेस पर अच्छा असर पड़ेगा। किसी अच्छे स्किम में निवेश करने का विकल्प खुला रखने का फायदा हो सकता है। प्रोफेशनल स्तर पर किसी काम को शानदार ढंग से पूरा कर सबको संतुष्ट कर सकेंगे। किसी समाजिक समारोह के जरिये आपके लाइम लाइट में आने की उम्मीद दिख रही है। बार्गेनिंग प्राइस पर मिल रही प्रॉपर्टी डील फाइनल करने के लिए प्रेरित कर सकती है। पढाई के क्षेत्र में अपनी दिलचस्पी बरकरार रखना आज आपके लिए आसान नहीं होगा। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : हल्का नारंगी