Fri, May 10, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 7 नवंबर 2021

Written by  PTC NEWS -- November 07th 2021 12:01 AM -- Updated: November 06th 2021 10:32 PM
आज का राशिफल 7 नवंबर 2021

आज का राशिफल 7 नवंबर 2021

Forecast for 07.11.2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com URL: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: 91-172-2562832, 2572874 Delhi: 91-11-47033152, 40532026 मेष आज आपका दिन मजेदार रहने वाला है,कला के प्रति दिवानगी बढी रहेगी। आमदनी अच्छी रहने की संभावना है,कोई मंहगा सामान खरीद सकते हैं। किसी करीबी के प्रति पैदा हो चुकी गलतफहमी दूर कर संबंध सहज बनाएंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है। पाचनतंत्र संबंधी कोई समस्या होने की संभावना है,खाने पीने का ध्यान रखें। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : बेबी पिंक वृष आपकी उर्जा और क्षमता का समुचित उपयोग हो पाए इसके लिए काम मैनेज करें। आज अपने खर्चीले स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार के सभी सदस्य अपने काम में व्यस्त रहेंगे ,साथ वक्त गुजारना मुश्किल होगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में संभव है कि आपकी मेहनत का पूरा लाभ न मिले,बॉस हावी रहेगा। वैसे तो आप फिट और सेहतमंद रहेंगे लेकिन एक छोटी समस्या है जिसे तत्काल ध्यान दें। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : सैंडी ब्राउन मिथुन आज आप परिवार के प्रति जिम्मेदारी और समाज के प्रति दायित्व दोनों निभा पाएंगे। बिजनेस में अपेक्षा से अधिक आमदनी होने के संकेत हैं ,आर्थिक स्तर पर उन्नति होगी। परिवार में बच्चे का जन्म होने वाला है जिसकी वजह से जश्न का माहौल हो सकता है। प्रोफेशनल क्षेत्र में किसी परिस्थिति के कारण आपका प्रमोशन टल जाने की संभावना है। सेहत को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं रहेगी,खुलकर जीने का आनंद ले सकेंगे। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : परपल कर्क आज जीवन में कुछ नया करने के लिए तैयार रहेंगे,कुछ अलग ट्राई कर सकते हैं। परिस्थिति आज अनुकूल रहने वाली है,सभी काम में सफलता मिलने की उम्मीद है। कोई आपसे लिया गया उधार चुकाने में अपेक्षा से ज्यादा वक्त लगाएगा,तैयार रहें। अपने पैरेंट्स के साथ किसी बात को लेकर मतभेद लगातार बढते जाने के संकेत हैं। आप में से कुछ लोगों को जल्द ही प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना दिख रही है। योग मेडिटेशन के साथ ही फिटनेस के लिए खेलकूद में भी हिस्सा ले सकते हैं। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : रॉयल ब्लू सिंह आज भाग्यशाली रहने वाले हैं,जीवन में संतुलन कायम करने में सफल साबित होंगे। किसी नई जिम्मेदारी की वजह से आपकी व्यस्तता बढने की संभावना नजर आ रही है। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाना सही निर्णय रहने वाला है,अच्छी आमदनी होने के संकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच एकता और प्रेम मजबूत बने रहने की अपेक्षा की जा सकती है। किसी नए असाइनमेंट की वजह से आपकी व्यस्तता बढने वाली है,ध्यान काम में रहेगा। किसी शारीरिक समस्या के दुबारा उभर आने से मानसिक रुप से भी परेशान हो सकते हैं। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : नारंगी कन्या जीवन के प्रति कुछ सकारात्मक सोच बना पाएंगे जिसका फायदा भविष्य में मिल सकता है। साइड बिजनेस से होने वाले मुनाफे को स्टॉक मार्केट या किसी अन्य स्किम में लगाना चाहेंगे। किसी रिश्तेदार का लंबे समय बाद मिलने आना परिवार में खुशी का संचार कर सकता है। अपने बॉस के सामने व्यवहार करते समय आज आपको विशेष सजग रहने की जरुरी है। तनाव को दूर भगाने के लिए घर की साजसज्जा में थोड़ा परिवर्तन कर सकते हैं,अच्छा लगेगा। शुभ अंक : 17 शुभ रंग :सफेद तुला अपने स्किल सुधार कर मूल्य बढाने में सफल रहेंगे,अपेक्षित सफलता मिलेगी। आपकी आमदनी का श्रोत बढने वाला है,बावजूद इसके पैसे की समस्या रहेगी। परिवार के लोगों की भावना को समझना जरुरी होगा,बच्चों को आपका वक्त चाहिए। प्रोफेशनल स्तर पर आज आपके सितारे बुलंद रहने की उम्मीद है,तरक्की हो सकती है। किसी जटिल हो चुकी बीमारी से पूरी तरह छुटकारा मिल जाने की संभावना है। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : कॉफी वृश्चिक अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कोई ट्रेनिंग लिए जाने की संभावना है। निवेश का प्लान कर रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह ले लेना चाहिए। परिवारिक में शांति और प्यार बनाए रखने के लिए समझदारी से काम लें। आपको विदेश से नौकरी का ऑफर मिलने वाला है,पैकेज भी अच्छा रहेगा। आप मानसिक सुकून के लिए योग या धार्मिक गतिविधि का सहारा ले सकते हैं। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : लाल धनु सकारात्मक तरीके से दिन की शुरुआत करने से पूरे दिन खुशी और स्फूर्ति महसूस होगी। आपको कई अलग अलग श्रोत से आमदनी होने की संभावना नजर आ रही है,हौसला रखें। प्रॉपर्टी में निवेश करना बेहद फायदेमंद साबित होने वाला है,अच्छा रिटर्न मिल सकता है। घर में किसी मेहमान के आने से आज खुशी और रोमांच का माहौल रहने की उम्मीद है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपका प्रदर्शन कमजोर रह जाने से प्रमोशन की संभावना खत्म हो जाएगी। फिट रहने के लिए समुचित डाइट के साथ ही हल्के व्यायाम करते रहना बेहतर परिणाम देगा। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : बेबी पिंक मकर आज किसी भी काम को शुरु करने से पहले मन की सारी शंकाएं दूर कर लेना जरुरी होगा। आपको आमदनी बढाने के किसी विकल्प का आइडिया मिलेगा जो फायदेमंद रहने वाला है। प्रियजनों के साथ खूबसूरत यात्रा पर जा सकते हैं,पारस्परिक संबंध में सुधार होने के संकेत हैं। आप में से कुछ लोगों को अपने पसंद की जगह पर ट्रांसफर मिल जाने की उम्मीद दिख रही है। आपका हंसमूख मिजाज सकारात्मक बनाए रखेगा जिसकी वजह से मानसिक दशा अच्छी रहेगी। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : हल्का नीला कुंभ आपके सितारे बुलंद हैं कोई भी वाधा आपका रास्ता नहीं रोक पायेगी। खर्च बढ जाने की संभावना है,बजट पर फिर से विचार करने की जरुरत है। प्रोफेशनल स्तर पर बढती हुए व्यस्तता घर में कलह का कारण बन सकती है। आज आपको नाम और शोहरत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है,तैयार रहें। सक्रिय जीवनशैली समुचित डाइट और हल्के व्यायाम की वजह से फिट रहेंगे। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : मजेंटा मीन आज किस्मत आपके साथ है रास्ते आने वाली सभी वाधाओं को पार कर लेंगे। आमदनी में वृद्धि होने के संकेत हैं लेकिन बढता हुआ खर्च चिंतित कर सकता है। अपने करीबी लोगों के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलेगा,रिश्ते मजबूत बनेंगे। आपको अपने काम और दायित्व के प्रति ज्यादा सजग रहने की आवश्यकता है। जागिंग और मेडिटेशन करना आपको फिटनेस के साथ ही सुकून महसूस कराएगा। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : परपल


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...