Thu, Oct 1, 2026
Whatsapp

उमा भारती से साध्वी प्रज्ञा के बारे पूछा सवाल तो खुद को बताया 'मूर्ख'

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- April 28th 2019 10:27 AM -- Updated: April 28th 2019 10:29 AM
उमा भारती से साध्वी प्रज्ञा के बारे पूछा सवाल तो खुद को बताया 'मूर्ख'

उमा भारती से साध्वी प्रज्ञा के बारे पूछा सवाल तो खुद को बताया 'मूर्ख'

नई दिल्ली। भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में बीजेपी नेता उमा भारती ने खुद को 'मूर्ख' बता दिया। उमा भारती ने कहा कि साध्वी तो एक महान संत हैं, उनसे मेरी तुलना मत कीज‍िए। मैं बहुत ही साधारण मूर्ख क‍िस्म की प्राणी हूं। दरअसल पत्रकार फायर ब्रांड नेता साध्वी उमा भारती और साध्वी प्रज्ञा स‍िंह ठाकुर के आपसी र‍िश्तों के बारे में जानना चाहते थे। इसी के चलते उमा भारती से सवाल पूछा गया कि साध्वी प्रज्ञा का क्या आपकी जगह लेनी वाली है। इसी सवाल के जवाब में तंज भरे लहजे में उमा भारती ने खुद को 'मूर्ख' कह दिया। यह भी पढ़ें : चुनावी व्यस्तता के बीच राहुल और प्रियंका ने एयरपोर्ट पर बिताया कुछ वक्त
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK