जींद की जंग: ठंड के बीच मतदान के लिए निकले लोग, महिलाओं-युवाओं में खासा उत्साह
जींद विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम वीरेन्द्र सहरावत ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने को लेकर सभी मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी तथा 35 मतदान केन्द्रों पर वैब कास्टिंग कैमरे लगाये गये हैं।
768 कर्मचारियों के जिम्मे चुनाव प्रक्रिया
इस उप चुनाव के लिए कुल 768 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जिसमें दस प्रतिशत स्टाफ रिजर्व रखा गया है। 192 पीठासीन अधिकारी तथा इतने ही संख्या में अतिरिक्त पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह भी पढ़ें : जींद उपचुनाव: सात बजे से मतदान, एक दिव्यांग और पिंक मतदान केन्द्र स्थापित