Thu, May 16, 2024
Whatsapp

यूपी में हड़ताली बिजली कर्मियों पर पर गिरी गाज, 72 पदाधिकारी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर बिजली कर्मियों की हड़ताल समाप्त हो जाने के बाद प्रदेश सरकार ने बिजली विभाग के 72 पदाधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

Written by  Jainendra Jigyasu -- March 21st 2023 11:15 AM
यूपी में हड़ताली बिजली कर्मियों पर पर गिरी गाज, 72 पदाधिकारी सस्पेंड

यूपी में हड़ताली बिजली कर्मियों पर पर गिरी गाज, 72 पदाधिकारी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर बिजली कर्मियों की हड़ताल समाप्त हो जाने के बाद प्रदेश सरकार ने  बिजली विभाग के 72 पदाधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए  उन्हें सस्पेंड कर दिया है। 

यूपी के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने अपने गृह जनपद मऊ और आजमगढ़ आदि जनपदों  हड़ताल असफल होने के चलते बिजली व्यवस्था के जिम्मेदार मुख्य अभियंता अनिल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है।  लखनऊ मुख्यालय के जीएम एचआर ने सभी परियोजनाओं के 72 पदाधिकारियों की एफआईआर और सस्पेंड कर अन्य परियोजना/लखनऊ मुख्यालय से अटैच करने के  निर्देश जारी किए हैं। 


बिजली कर्मचारियों की हड़ताल कानपुर के छह अवर अभियंता और दो सहायक अभियंता को भी निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, यह सभी आदेश 20 मार्च को जारी हुए थे, लेकिन इसमें कार्रवाई बैक डेट में की गई है। 

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में बीते रविवार को उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हुई थी। ये हड़ताल 65 घंटे से ज्यादा समय तक चली थी और इस दौरान राज्य के कई इलाकों में जनता को बिजली की आपूर्ति नहीं मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ा था। 


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...