Fri, May 17, 2024
Whatsapp

चूहों के गांजा खाने की खबरों का पुलिस ने किया खंडन, मीडिया में चल रही खबरों को बताया गलत

Written by  Vinod Kumar -- November 24th 2022 06:31 PM -- Updated: November 24th 2022 06:32 PM
चूहों के गांजा खाने की खबरों का पुलिस ने किया खंडन, मीडिया में चल रही खबरों को बताया गलत

चूहों के गांजा खाने की खबरों का पुलिस ने किया खंडन, मीडिया में चल रही खबरों को बताया गलत

मथुरा/ज्ञानेंद्र शुक्ला: यूपी के मथुरा में चूहों के 581 किलो गांजा खा जाने की चर्चा मीडिया और सोशल मीडिया पर जोरों-शोरों से हो रही है। खबर को पढ़ने के बाद लोग पुलिस को खूब ट्रोल कर रहे हैं। मामले में अब पुलिस ने सफाई दी है। पुलिस ने इन खबरों का खंडन किया है। मीडिया में चल रही इस खबर को पुलिस ने गलत बताया है। 

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने कहा कि कल से चल रही खबर बिल्कुल गलत है। हाईवे थाना परिसर में बरसात के दिनों में जलभराव हो जाता है। इसी के चलते मालखाने में पानी भरने के कारण यहां रखा गांजा खराब हो गया था। 


बता दें कि बीते कल मीडिया में खबर आई थी कि मथुरा पुलिस ने कोर्ट में कहा कि पुलिस  मालखाने में रखा 581 किलो गांजा चूहे खा गए। इस गांजे को पुलिस ने नशा तस्करों से बरामद किया था। कोर्ट में साक्ष्य पेश करने के लिए इसे मालखाने में रखा गया था।  

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस की ओर से कोर्ट में आरोपियों से जब्त किए गए गांजे के सैंपल पेश किए गए थे। इसके बाद कोर्ट ने बरामद किए गए गांजे के सारे पैकेट पेश करने के लिए कहा, लेकिन पुलिस ने कोर्ट में कहा कि थाने में जलभराव से कुछ गांजा खराब हो गया और किलो गांजा चूहों ने मालखाने में चट कर दिया। अब पुलिस ने इसका खंडन करते हुए कहा कि गांजा थानों में ही मौजूद है, पुलिस ने कोर्ट में जो जवाब दिया है उसमें चूहों का कोई जिक्र नहीं है।

बता दें कि दरअसल मथुरा के थाना शेरगढ़ के तहत पुलिस ने 386 किलो गांजे की खेप पकड़ी थी। वहीं, 2018 में थाना हाइवे के तहत पुलिस ने 195 किलो गांजे की खेप बरामद की थी। गांजे को जब्त कर इसे थाने के मालखाने में सबूत के तौर पर रखा गया था। एडीजे की कोर्ट ने दोनों ही थाना प्रभारियों को इस मामले के साक्ष्य कोर्ट में 26 नवंबर तक पेश करने के आदेश दिए हैं।  

  

- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

LIVE CHANNELS
LIVE CHANNELS