Thu, Jun 25, 2026
Whatsapp

अलीगढ़ में बेटों ने मां के आशिक को मौत के घाट उतारा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के विजयगढ़ क्षेत्र से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। विजयगढ़ क्षेत्र के गांव वरहद की रहने वाली महिला पिछले 10 सालों से एक युवक के साथ अवैध संबंध में थी और महिला के पुत्रों ने रात 2 बचे अपनी मां को अवैध सम्बन्ध बनाते हुए देख लिया।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Jainendra Jigyasu -- March 21st 2023 11:52 AM
अलीगढ़ में बेटों ने मां के आशिक को मौत के घाट उतारा

अलीगढ़ में बेटों ने मां के आशिक को मौत के घाट उतारा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के विजयगढ़ क्षेत्र से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। विजयगढ़ क्षेत्र के गांव वरहद की रहने वाली महिला पिछले 10 सालों से एक युवक के साथ अवैध संबंध में थी और महिला के पुत्रों ने रात 2 बचे अपनी मां को अवैध सम्बन्ध बनाते हुए देख लिया। इसके बाद पुत्रों ने अपनी मां खूब पिटाई की, जबकि युवक की हत्या रस्सी से बांधकर कर दी।

 महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था वे अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था। वहीं, युवक के भाई ने 3 लोगों के खिलाफ थाने में हत्या का केस दर्ज करवाया जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


जानकारी के मुताबिक, रामखिलाड़ी (50) पुत्र गेंदालाल निवासी वरहद रात में महिला के घर पहुंचा था और वे महिला के घर आता-रहता था। उस रात महिला का पति और बच्चे घर पर नहीं थे, लेकिन अचनाक महिला का पुत्र कमरे में आ गया और अपनी मां को उस आदमी संग देखकर हंगामा शुरू कर दिया। पुत्रों ने  मिलकर अपनी मां की डंडे से पिटाई की और राम खिलाड़ी को रस्सी से बाँध दिया।  इस दौरान राम खिलाड़ी की मौत हो गई।

राम खिलाड़ी के भाई कालीचरण ने सुबह 5 बजे जब अपने भाई को घर पर नहीं पाया तो वे शिवदयाल के घर पहुंचे। वहां पर रामखिलाड़ी को मृत हालात में देखा। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, कालीचरण ने भोलेशंकर, नेहना, भूरी सिंह पुत्र शिवदयाल के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया और थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।

- PTC NEWS

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK