Sat, Jun 14, 2025
Whatsapp

एक ही पेड़ पर 121 किस्म आम, दूर-दूर से देखने आ रहे लोग

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 03rd 2021 11:30 AM
एक ही पेड़ पर 121 किस्म आम, दूर-दूर से देखने आ रहे लोग

एक ही पेड़ पर 121 किस्म आम, दूर-दूर से देखने आ रहे लोग

पूरी दुनिया में आम के कई किस्म पाए जाते हैं। हमारे देश में भी कई राज्य खास किस्म के आम के लिए प्रसिद्ध हैं। लेकिन क्या कभी ऐसा पेड़ देखा है, जिस पर सभी किस्म के आम एक साथ फलते हों। जी हां, ये सच है..फलों के राजा आम के जबरदस्त पैदावार के लिए पूरी दुनिया में मशहूर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक ऐसा अनोखा पेड़ है, जिस पर दो-चार नहीं बल्कि 121 किस्म के आम आते हैं। करीब 10 साल की मेहनत से तैयार हुए आम का अनोखा पेड़, इन देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। ये आम का पेड़ कंपनी बाग इलाके में है और करीब 15 साल पुराना है। बागवानों ने करीब पांच साल पहले इस अनोखे प्रयोग की शुरुआत की थी। इसका मकसद आम की नई किस्में विकसित करना और उनके स्वाद के साथ प्रयोग करना था। यह भी पढ़ें- हरियाणा पुलिस ने सोनीपत से पकड़ा मोस्ट वांटेड अपराधी यह भी पढ़ें- हरियाणा: सरकारी गोदाम से सरसों की 6512 बोरियां गायब बागवानी प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र के तत्कालीन संयुक्त निदेशक राजेश प्रसाद ने एक के पेड़ पर आम की 121 किस्में लगाई हैं। दरअसल राजेश प्रसाद ने आम के एक ही पेड़ पर 121 किस्म के आम की कलम लगाई और कुछ दिन तक इसकी विशेष तौर पर देख-रेख की गई। इस आम के पेड़ पर सहारनपुर अरुण, सहारनपुर वरुण, सहारनपुर सौरभ, सहारनपुर गौरव, सहारनपुर राजीव, लखनऊ सफेदा, टॉमी ऐट किंग्स, पूसा सूर्या, कलमी मालदा, बांबे, स्मिथ, मैंगीफेरा जुलानिया, गोला बुलंदशहर, दशहरी, लंगड़ा, चौसा, रामकेला, आम्रपाली, देवबंद समेत 121 किस्म के आम फलते हैं।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK