Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आम आदमी पार्टी का हिमाचल में नहीं है कोई जनाधार, कांग्रेस बनाएगी इस बार सरकार: सुक्खू

Written by  Vinod Kumar -- April 28th 2022 12:03 PM
आम आदमी पार्टी का हिमाचल में नहीं है कोई जनाधार, कांग्रेस बनाएगी इस बार सरकार: सुक्खू

आम आदमी पार्टी का हिमाचल में नहीं है कोई जनाधार, कांग्रेस बनाएगी इस बार सरकार: सुक्खू

हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के नजदीक आते ही सभी पार्टियों में जुबानी जंग तेज हो गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में इस बार के चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। आने वाले विधानसभा चुनावों के लेकर हिमाचल विधानसभा क्षेत्र नादौन के विधायक एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू से हमारे संवाददाता अभिषेक तक्षक ने खास बातचीत की। पीटीसी न्यूज से खास बातचीत में अभिषेक तक्षक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में 50 परसेंट ईवीएम व 50 परसेंट बैलट पेपर का उपयोग किया जाना चाहिए। यह मांग हिमाचल कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईवीएम मशीन पर सवाल खड़ा करते हुए की है । Aam Aadmi Party, Sukhwinder Singh Sukhu, Himachal election, Himachal news उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में कई राज्यों में चुनाव हुए हैं उनमें भाजपा की जीत ईवीएम में गड़बड़ी का संकेत करती हुई दिख रही है। वहीं, सुक्खू ने यह भी कहा कि कांग्रेस चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान नहीं करेगी। सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। बाकायदा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। Aam Aadmi Party, Sukhwinder Singh Sukhu, Himachal election, Himachal news हिमाचल प्रदेश कांग्रेस इलेक्शन कैंपेन कमेटी के चेयरमैन सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खास बातचीत में कहा कि किसी भी नेता का नाम मुख्यमंत्री के तौर पर घोषित नहीं किया जाएगा, बल्कि चुनाव के बाद विधायक हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री चुनेंगे। Aam Aadmi Party, Sukhwinder Singh Sukhu, Himachal election, Himachal news सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हर चुनाव में एक तीसरी पार्टी जरूर आती है। इस बार आम आदमी पार्टी आई है, लेकिन उनका कोई जनाधार नहीं है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर चार्टर्ड प्लेन में चलने पर तंज कसा और कहा कि आम आदमी हम हैं और प्रदेश की जनता इस बार चुनाव में बदलाव करेगी। क्योंकि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार हिमाचल प्रदेश की बेहतरी करने में नाकाम साबित रही है।


Top News view more...

Latest News view more...