करनाल की छह साल की शियाना ने 39 घंटे में फतेह की हजारों मीटर की पर्वत चोटियां, बनाया विश्व रिकॉर्ड

जीवन के सफ़र में जो इंसान संघर्ष करते आगे बढ़ता है, वही इंसान आगे चलकर इतिहास रचता है। करनाल के इंद्री गोरगढ़ की रहने वाली शियाना चोपड़ा ने छोटी सी उम्र में ही विश्व के बड़े पर्वतों में शुमार किलिमंजारो और मेरू पर्वत की चोटियों पर मात्र 39 घंटे में फतह हासिल की है। शियाना चोपड़ा ने इन पर्वत चोटियों पर तिरंगा भी फहराया।

By  Vinod Kumar January 31st 2023 06:35 PM

करनाल/डिंपली चौधरी: जीवन के सफ़र में जो इंसान संघर्ष करते आगे बढ़ता है, वही इंसान आगे चलकर इतिहास रचता है। करनाल के इंद्री गोरगढ़ की रहने वाली शियाना चोपड़ा ने छोटी सी उम्र में ही विश्व के बड़े पर्वतों में शुमार किलिमंजारो और मेरू पर्वत की चोटियों पर मात्र 39 घंटे में फतह हासिल की है। शियाना चोपड़ा ने इन पर्वत चोटियों पर तिरंगा भी फहराया।

मात्र छह साल की उम्र में ही शियाना ऐसा करने वाली दुनिया की पहली लड़की हैं। जानकारी के मुताबिक कोई बच्चा तो इस उम्र में मेरू पर्वत पर चढ़ा ही नहीं है। दूसरे पर्वतारोहियों ने भी यहां चढ़ाई पूरी करने के लिए 42 घंटे से ज्यादा का समय लिया है, लेकिन शियाना चोपड़ा ने तो महज 39 घंटे में इस पर्वत पर फतह हासिल की है।

आपको बता दें कि मेरू पर्वत की ऊंचाई 4566 मीटर है। वहीं, बात करें किलोमंजारो की तो उस पर्वत की ऊंचाई 5895 मीटर है और इन्हें फतह करने में 42 घंटे के आस पास समय लगता है। 

शियाना को लॉन टेनिस बहुत पसंद है, वो इस गेम में कई टूर्नामेंट खेल भी चुकी हैं, उसके पसंदीदा खिलाड़ी नीरज चोपड़ा हैं। इस सफर में उनके पिता प्रदीप भी उनके साथ थे और विदेशी पर्वतारोही भी हैं। जिन्होंने बेटी को पर्वतारोही बने के लिए मोटिवेट किया। वहीं, शियाना के पिता का लक्ष्य है कि आगे ऑस्ट्रेलिया और बाकी देशों के कई पर्वतों पर बेटी को फतह हासिल करवाएं, वहीं शियाना ने संदेश दिया है कि अपनी बेटियों को आगे बढ़ाएं, क्योंकि बेटियां घर का नाम रोशन करती हैं। 

Related Post