Thu, Dec 11, 2025
Whatsapp

बी.बी.एम.बी. इण्टर प्रोजेक्ट स्कूल स्पोर्ट्स ओलम्पियाड-2025 का सुंदरनगर में भव्य समापन, बच्चों के जोश-अनुशासन की हुई भरपूर सराहना

अध्यक्षीय उद्बोधन में नारा ने सबसे पहले माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “खेलो इंडिया”, “फिट इंडिया” तथा “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” जैसे राष्ट्रव्यापी अभियानों ने ही बी.बी.एम.बी. को अपने प्रोजेक्ट क्षेत्र के हजारों बच्चों को राष्ट्रीय स्तर का खेल मंच उपलब्ध कराने का साहस और प्रेरणा दी

Reported by:  Abhishek Takshak  Edited by:  Baishali -- December 11th 2025 04:41 PM
बी.बी.एम.बी. इण्टर प्रोजेक्ट स्कूल स्पोर्ट्स ओलम्पियाड-2025 का सुंदरनगर में भव्य समापन,  बच्चों के जोश-अनुशासन की हुई भरपूर सराहना

बी.बी.एम.बी. इण्टर प्रोजेक्ट स्कूल स्पोर्ट्स ओलम्पियाड-2025 का सुंदरनगर में भव्य समापन, बच्चों के जोश-अनुशासन की हुई भरपूर सराहना

चंडीगढ़: भाखड़ा ब्यास प्रबन्ध बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “बी.बी.एम.बी. इण्टर प्रोजेक्ट स्कूल स्पोर्ट्स ओलम्पियाड-2025” का भव्य समापन समारोह आज गोवर्नमेंट बी.एस.एल. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुंदरनगर (हिमाचल प्रदेश) में सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता बी.बी.एम.बी. के सदस्य (सिंचाई)  बिजेन्द्र सिंह नारा ने की।


अध्यक्षीय उद्बोधन में  नारा ने सबसे पहले माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “खेलो इंडिया”, “फिट इंडिया” तथा “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” जैसे राष्ट्रव्यापी अभियानों ने ही बी.बी.एम.बी. को अपने प्रोजेक्ट क्षेत्र के हजारों बच्चों को राष्ट्रीय स्तर का खेल मंच उपलब्ध कराने का साहस और प्रेरणा दी। उन्होंने मैदान में दिखे जोश, जुनून और अनुशासन को मोदी जी के स्वप्न का जीवंत स्वरूप बताया।

 नारा ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री  मनोहर लाल का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में बी.बी.एम.बी. जल-विद्युत उत्पादन के साथ-साथ प्रोजेक्ट प्रभावित क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा और खेल के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है।

बी.बी.एम.बी. के चेयरमैन  मनोज त्रिपाठी की दूरदर्शिता और व्यक्तिगत संरक्षण को इस भव्य आयोजन का मूल आधार बताते हुए  नारा ने कहा, “बी.बी.एम.बी. केवल एक तकनीकी संगठन नहीं, बल्कि हजारों बच्चों का सच्चा अभिभावक और विशाल परिवार है।”

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सदस्य (सिंचाई) ने कहा, “खेल केवल जीत-हार का नाम नहीं है। खेल अनुशासन, परिश्रम, धैर्य, आत्मविश्वास और टीमवर्क सिखाते हैं। आप सभी ने पिछले तीन दिनों में इन मूल्यों को अपने आचरण से सिद्ध किया है। पदक विजेता हों या नहीं – सच्ची जीत उसकी है जो हर दिन खुद को बेहतर बनाता है।”

उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी बी.बी.एम.बी. प्रोजेक्ट क्षेत्र के बच्चों को उन्नत शिक्षा, आधुनिक खेल सुविधाएँ एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करता रहेगा।

समारोह में उप मुख्य अभियन्ता/मुख्यालय कश्मीर सिंह ठाकुर, कार्यकारी अभियन्ता  गुलशन मान, प्रधानाचार्य  मंजीत सिंह सहित सभी अधिकारी, कर्मचारी, अध्यापक, कोच, अभिभावक एवं सैकड़ों उत्साही विद्यार्थी उपस्थित रहे। विभिन्न खेल स्पर्धाओं के विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं जोरदार “जय हिन्द” के नारों से हुआ।

यह आयोजन बी.बी.एम.बी. की शिक्षा एवं खेल के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का एक और चमकदार प्रमाण बन गया।

- With inputs from our correspondent

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK