मानहानि केस में राहुल गांधी को 2 साल की सजा, मिली जमानत

By  Rahul Rana March 23rd 2023 11:40 AM

ब्यूरो: राहुल गांधी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में राहुल गांधी ने एक बयान दिया था। जिस पर वह दोषी करार दिए गए हैं। उन्हें 2 साल की सजा सुना दी है । हालांकि उन्हें इसमें अब जमानत भी दे दी गई है ।  

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में एक रैली की थी। जिसमें उन्होंने अपने भाषण में एक विवादित बयान दिया था। जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि ‘सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है’। जिसके बाद उन पर पिछले 4 साल से मानहानि का केस चल रहा था। उसमें उन्हें दोषी करार दिया गया है। हालांकि राहुल गांधी सुबह से ही सूरत पहुंचे  हुए हैं। उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ात किए गए हैं। 

  


Related Post