अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा फैजाबाद जंक्शन, योगी सरकार का एक और बड़ा फैसला

By  Poonam Mehta October 23rd 2021 05:35 PM

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का फैसला लिया है। अब यह स्टेशन अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा। इसके पहले जिले का नाम फैजाबाद की जगह अयोध्या किया गया था। इसी तरह इलाहाबाद शहर का नाम प्रयागराज कर दिया गया था।

up_cm_yogi_adityanath (1)  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर अयोध्या कैंट करने के लिए सांसद लल्लू सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया था। अब उन्होंने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया है।

Court orders issue of notice against Uttar Pradesh CM in 19-year-old murder case

जानकारी के मुताबिक भारत सरकार की ओर से इसे स्वीकृति मिल गई है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा ट्वीट के जरिए कहा गया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का निर्णय लिया है।

 

बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इससे पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या कर चुकी है। जबकि मुगलसराय का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय नगर किया जा चुका है। राज्य सरकार ने कुछ समय पहले झांसी रेलवे स्टेशन का नाम रानी लक्ष्मी बाई के नाम पर रखने की सिफारिश की है।

-PTC NEWS

Related Post