अंबाला-अमृतसर -दिल्ली नेशनल हाइवे शम्भू टोल पर हरियाणा पुलिस ने चलाया जबरदस्त चेकिंग अभियान, कई को लिया हिरासत मे

अंबाला-अमृतसर -दिल्ली नेशनल हाइवे शम्भू टोल प्लाजा पर हरियाणा पुलिस ने चलाया जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया है, इस दौरान हरियाणा पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

By  Jainendra Jigyasu March 19th 2023 09:10 PM

अंबाला-अमृतसर -दिल्ली नेशनल हाइवे शम्भू टोल प्लाजा पर हरियाणा पुलिस ने चलाया जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया है, इस दौरान हरियाणा पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मौके पर भीरी पुलिस बल तैनात है।  पंजाब मे खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के समर्थन मे शम्भू टोल पर प्रोटेस्ट करने की तैयारी थी लेकिन भारी पुलिस बल की वजह अमृतपाल के समर्थक नहीं पहुँच पाए!

पंजाब में अमृतपाल के समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा पुलिस भी एलर्ट है। अंबाला की पंजाब से लगती सभी सीमाओं से हरियाणा आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस सख्त नजर रखी हुई है। वाहनों की की सख्त तलाशी ली जा रही है। किसी संदिग्ध व्यक्ति से पुलिस तलाशी कर रही है। पंजाब में खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल से जुड़े अब तक 78 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इनके कब्जे से  8 राइफलें और रिवॉल्वर भी बरामद हुई हैं। 

Related Post