हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने रोके 550 स्कूलों के हजारों छात्रों के एडमिट कार्ड
Arvind Kumar
February 24th 2020 10:29 AM --
Updated:
February 25th 2020 10:53 AM
भिवानी। (कृष्ण सिंह) हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने ऐसे 550 स्कूलों के एडमिट कार्ड रोक लिए हैं जिन स्कूलों ने बोर्ड द्वारा लगाये जुर्माने को नहीं भरा है। बोर्ड ने ऐसे 910 प्राइवेट स्कूलों पर जुर्माना लगाया था जिन्होंने बोर्ड द्वारा लगाई गई ड्यूटी नहीं दी थी। यह राशि 5000 रुपये प्रति स्कूल थी। आज 348 स्कूलों ने जुर्माना राशि भर दी है। अब बोर्ड ने सख्त लहजे में कहा है कि जो स्कूल जुर्माना राशि नहीं भरेगा उन स्कूलों को एडमिट कार्ड नहीं दिये जायेंगे।