सर्जरी के बाद शिमला पहुंचे राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने राजभवन जाकर जाना हाल
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सर्जरी के बाद वापस शिमला लौट गए हैं। बता दें कि दिल्ली दौरे के दौरान राज्यपाल की तबीयत अचानक खराब होने के कारण उन्हें नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के बाद वे पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हैं।

दरअसल राज्यपाल प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट के लिए दिल्ली गए थे इसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
राज्यपाल के शिमला लौटने पर गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखदेव सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राजभवन जाकर राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की।
बता दें कि भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे शिव प्रताप शुक्ल ने बीते 18 फरवरी को ही हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया।