बजट सत्र से पहले आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भरी जोरदार हुंकार, सुख्खू की नीतियों पर गरजे जयराम ठाकुर

हिमाचल भाजपा की राज्य के हर जिले में चल रही जन आक्रोश रैली का अंतिम पड़ाव शिमला में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के साथ समाप्त हुआ। यह आक्रोश रैली शेर-ए-पंजाब से CTO चौक तक निकाली गई, जिसमें तमाम राज्य भाजपा नेता के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी की ।

By  Jainendra Jigyasu March 13th 2023 06:14 PM

हिमाचल भाजपा की राज्य के हर जिले में चल रही जन आक्रोश रैली का अंतिम पड़ाव शिमला में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध  प्रदर्शन के साथ समाप्त हुआ। यह आक्रोश रैली  शेर-ए-पंजाब से CTO चौक तक निकाली गई, जिसमें तमाम राज्य भाजपा नेता के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी की । राज्य का बजट सत्र शुरू होने से एक दिन पहले इस जन आक्रोश रैली में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य की सुख्खू सरकार की नीतियों की तल्ख़ तेवर के साथ आलोचना की।  इस मौके पर भाजपा विधायकों ने जनता द्वारा हस्ताक्षरित पात्र के साथ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।   

रैली को संबोधित करते हुए सरकार की डिनोटिफाई नीति की आलोचना करते हुए  नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार बनी है, तब से केवल संस्थानों पर ताले लगे हैं। मुख्यमंत्री आपने साथी मित्रों को कैबिनेट रैंक बांटने में मगन है। पता नहीं कौन उन्हें 620 से अधिक सरकारी दफ्तरों, 19 डिग्री कॉलेजों और 286 स्कूल बंद करने की सलाह दे रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सरकार की स्थिति स्थिर नहीं है, उन्होंने कहा कि जिस प्रकार खुद कांग्रेस के विधायक अपनी सरकार के खिलाफ बोलने लगे हैं उससे कई चीज़े ठीक नहीं लग रही। 

आक्रोश रैली के समापन के बाद भाजपा विधायक दल जयराम ठाकुर के नेतृत्व में राजभवन पहुँचकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को आक्रोश रैली के दौरान जनता द्वारा हस्ताक्षरित पत्र के साथ  ज्ञापन सौपा।

 शिमला आक्रोश रैली में प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के अलावा भाजपा महामंत्री राकेश जमवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, जिला अध्यक्ष विजय परमार, संजय सूद, रवि मेहता, व अन्य उपस्थित रहे।


Related Post