Delhi Weather: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, कोहरे ने प्लेन-ट्रेन की रफ्तार की धीमी

By  Deepak Kumar January 29th 2024 08:12 AM

ब्यूरोः पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे सप्ताह कोहरा छाने का अनुमान है। दिन में भी धूप खिलने की संभावना कम है।

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया। लोधी रोड़ में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में 6.8, जाफरपुर में 7.7, रिज में 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रिज में 16.9, लोधी रोड में 17.0, आया नगर में 19.2, जाफरपुर में 19.5 अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 31 जनवरी को हल्की बारिश के आसार हैं। 

विमान और ट्रेनों की सेवाएं हुई प्रभावित

रविवार को रनवे की दृश्यता घटने की वजह से अंतरराष्ट्रीय के साथ ही घरेलू विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई। शनिवार देर रात से रविवार तक 295 से अधिक विमान देरी से संचालित हुए। इनमें सबसे अधिक जयपुर, चैन्नई, गोवा, अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद के विमान शामिल थे। इसी तरह कोहरे ने 77 से अधिक ट्रेनों की गति को थाम लिया।

Related Post