बुलंदशहर में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, 25 हजार के इनामी बदमाश गोली लगने से घायल

By  Vinod Kumar November 10th 2022 11:13 AM

बुलंदशहर/ज्ञानेंद्र शुक्ला: जिला की बीबी नगर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। ये मुठभेड़ बीबी नगर थाना क्षेत्र के परतापुर गंगावली पुलिया के पास हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से 25 हजार के दो इनामी बदमाश घायल हो गए। दोनों को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाज के लिए दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि दोनों ट्रैक्टर पर सवार होकर बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। इसी बीच पुलिस ने दोनों बदमाशों को घेर लिया। पुलिस ने दोनों को सरेंडर करने के लिए चेतावनी दी थी, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से क्रॉस फयरिंग शुरू हुई।

बदमाशों की पहचान राजपाल गांव रोरा थाना अनूपशहर जिला बुलंदशहर एवं जगबीर निवासी हिंगवाड़ा थाना बीबीनगर के रूप में हुई है। बदमाशों के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस एक खोखा, बिना नंबर का एक ट्रैक्टर बरामद किया है।  

Related Post