Farmer Delhi Chalo March: क्या हैं किसानों की प्रमुख मांगें, जिसके लिए फिर से शुरू हुआ आंदोलन
ब्यूरोः किसानों का आज यानी मंगलवार को 'दिल्ली चलो' मार्च शुरू हो गया है। 'दिल्ली चलो' मार्च रोकने के लिए बीती रात किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्रियों के साथ 5 घंटे से अधिक समय तक बैठक चली, लेकिन किसानों की मांगों को लेकर कोई नतीजा सामने नहीं आया। इसके बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया और दिल्ली की ओर कूच हो गए। क्या आपको पता है किसान किन मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन करते आ रहे है और आज फिर से दिल्ली की ओर कूच हो गए है। अगर आपको इस बारे में नहीं पता है, तो इस लेख के जरिए आपको किसानों की मांगों के बारे में बताने जा रहे हैं।
किसानों की प्रमुख मांगें
/ptc-news/media/media_files/G9lt4jDVciQNwxho4kAm.jpg)
सभी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद कानून बने।
/ptc-news/media/media_files/KyxhTXHwOf1271rQAGYe.jpg)
डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से कीमत तय हो।
/ptc-news/media/media_files/icAH1yg1YgOVEHN8Sivu.jpeg)
किसान-खेत मजदूरों का कर्जा माफ हो।
/ptc-news/media/media_files/WbH25eQIH3dSMJ8HVYho.jpeg)
मनरेगा में हर साल 200 दिन काम और 700 रुपये दिहाड़ी मिले।
/ptc-news/media/media_files/NYNOjqcf6jDxf0cgA6KA.jpeg)
वर्ष 2021-22 में जिस किसी भी किसान पर मुकदमा हुआ था उसे रद्द किया जाए।
/ptc-news/media/media_files/N4keqUFzCEMkDKAFtWEF.jpeg)
किसान आदोलन में मरने वाले किसानों के परिवारों को मुआवजा और सरकारी नौकरी मिले।
/ptc-news/media/media_files/8QL5f42m6cypFZdrIBw0.jpeg)
60 वर्ष से अधिक के किसानों को 10 हजार रुपये पेंशन दी जाए।
/ptc-news/media/media_files/8rhYSgcToQ1BA9pPGs7b.jpeg)
कृषि वस्तुओं, दूध उत्पादों, फलों, सब्जियों और मांस पर आयात शुल्क कम किया जाए।
/ptc-news/media/media_files/LaZWU5pUjBkuNLC8AfCn.jpeg)
नकली बीज. कीटनाशक व खाद वाली कंपनियों पर सख्त कानूने बने।