Haryana BJP ने संगठन की लिस्ट की जारी, 6 मोर्चों के अध्यक्ष किए नियुक्त, CM के पूर्व ओसएडी को बनाया मुख्य वक्ता

By  Deepak Kumar January 20th 2024 10:41 AM

ब्यूरोः हरियाणा भाजपा की ओर से संगठन की दूसरी लिस्ट जारी की गई है। भाजपा ने 6 मोर्चों के अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। इन सभी मोर्चों के अध्यक्ष की नियुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने की है। इसके साथ मुख्य वक्ता, आईटी प्रमुख और आईटी सह-प्रमुख के पद पर नियुक्ति की गई है।

ोो

 हरियाणा भाजपा की ओर से जारी की गई लिस्ट में सीएम के पूर्व ओसएडी जवाहर यादव की संगठन में एंट्री हो गई है। उन्हें मुख्य वक्ता बनाया गया है। इसके अलावा आई टी प्रमुख आदित्य चावल को नियुक्त किया गया है। वहीं आई टी सह-प्रमुख रोहित सैनी को तैनात किया गया है। 

वहीं, भाजपा ने 6 मोर्चों के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिसमें किसान मोर्चा अध्यक्ष सुखविंदर मांढी, युवा मोर्चा का अध्यक्ष पंचकूला के योगेंद्र शर्मा को बनाया गया है। एससी मोर्चा के अध्यक्ष पद पर गुरुग्राम विधायक सत्यप्रकाश जरावता को नियुक्त किया गया है। वहीं, महिला मोर्चा की अध्यक्ष गुरुग्राम की ऊषा प्रियदर्शी और ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष कर्णदेव कंबोज को दी गई है। इसके साथ अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष नूंह के जान मोहम्मद को बनाया गया है। 

Related Post