Haryana News: होली से पहले हरियाणा सरकार का तोहफा, राज्य कर्मचारियों का 4 फीसदी बढ़ाया DA
Deepak Kumar
March 15th 2024 08:41 PM
ब्यूरोः होली से पहले हरियाणा सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा दिया है। अब कर्मचारियों को 50 प्रतिशत डीए मिलेगा।
वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने शुक्रवार को महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए। बता दें अभी तक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। लेकिन अब कर्मचारियों को 50 प्रतिशत डीए मिलेगा। इसका फायदा राज्य कर्मचारियों और पेंशन पाने वालों को 1 जनवरी 2024 से मिलेगा।
प्रदेश के करीब 2 लाख 62 हजार पेंशनर्स को डीए में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का दो महीने का एरियर दिया जाएगा, जो मार्च माह की सैलरी के साथ आएगा।