बिना सुरक्षा आम जन की तरह सड़क पर निकले सुख्खू , जाना लोगों का हाल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अचानक बिना किसी सुरक्षा और लाव-लश्कर के साधारण आम-जन की तरह सड़क पर चलते नजर आए। सुबह के वक्त आम लोगों की तरह सड़क पर चलते हुए मुख्यमंत्री की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

By  Jainendra Jigyasu March 13th 2023 01:51 PM
बिना सुरक्षा आम जन की तरह सड़क पर निकले  सुख्खू , जाना लोगों का हाल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  अचानक बिना किसी सुरक्षा और लाव-लश्कर के साधारण आम-जन की तरह सड़क पर चलते नजर आए। सुबह के वक्त आम लोगों की तरह सड़क पर चलते हुए मुख्यमंत्री की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की  है। इस दौरान हिमाचल सीएम ने कुछ लोगों से भी बातचीत की। इस दौरान सीएम के साथ ना कोई तामझाम है ना ही कोई सिक्योरिटी।

इससे पहले भी मुख्यमंत्री सरकारी आवास ओक ओवर से राज्य सचिवालय के लिए पैदल पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रास्ते में आम लोगों से बात की थी।  एक बार फिर सोमवार सुबह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सुबह की सैर के दौरान लोगों से मिलते-जुलते हुए नजर आए और उन्होंने लोगों का हालचाल जाना और फोन पर जरूरी काम भी निपटाए। इस दौरान उनके साथ कोई सुरक्षा कर्मी नजर नहीं आया और वह बिना किसी प्रोटोकॉल के सैर के लिए निकले थे। उनके साथ एक तस्वीर में हिमाचल के एडवोकेट जनरल अनूप रत्न भी नजर आ रहे हैं। 

Related Post