Lok Sabha Election 2024: भाजपा की पांचवीं लिस्ट जारी, कंगना रनौत को मंडी से दिया टिकट, देखें लिस्ट

By  Deepak Kumar March 24th 2024 10:15 PM

ब्यूरो: लोकसभा चुनाव के लिए आज यानी रविवार की शाम को भाजपा ने अपने 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में अभिनेत्री कंगना रनौत को भी बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया है। 

चंद्रपुर से बीजेपी उम्मीदवार सुधीर मुनगुंटीवार के सामने कांग्रेस ने पूर्व सांसद सुरेश धानोरकर की पत्नी प्रतिभा धानोरकर को अपना उम्मीदवार बनाया है। पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कटा यहां से जितिन प्रसाद को टिकट दिया गया है। बक्सर से अश्विनी चौबे का टिकट कटा, पश्चिम चंपारण से संजय जायसवाल को टिकट दिया गया है। पुरी से संबित पात्रा को टिकट मिला है। वायनाड से राहुल गांधी से मुकाबला करने के लिए सुरेंद्रन को टिकट दिया गया है।

 पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह को टिकट दिया गया है तो वहीं बेगूसराय से गिरिराज सिंह को टिकट दिया गया है। उजियारपुर से नित्यानंद को टिकट दिया गया है। रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरूण गोविल को मेरठ-हापड़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। 

देखें भाजपा की लिस्ट

BJP

 

bjp

bjp

bjp

bjp

 

 

Related Post