Naib Singh Saini: नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाने की खिलाफ HC में दायर की याचिका
Deepak Kumar
March 13th 2024 12:11 PM
ब्यूरो: नायब सिंह सैनी को हरियाणा के मुख्यमंत्री बनाने के खिलाफ पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दर्ज किया गया है। हाईकोर्ट में दी गई याचिका में नायब सिंह सैनी पर आरोप है कि नियुक्ति नियमों के खिलाफ हुई है।
वर्तमान में हरियाणा विधानसभा के 90 सदस्य हैं। अगर मुख्यमंत्री सदन में उपस्थित होते हैं तो संख्या 91 हो जाती है। हाईकोर्ट से आग्रह किया गया कि सैनी की नियुक्ति को रद्द किया जाए।
दूसरी ओर हरियाणा विधानसभा में आज यानी नायब सिंह सैनी सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा। नए सीएम नायब सिंह सैनी का दावा है कि उन्होंने राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा है।