Republic day 2024: Haryana CM मनोहर लाल करनाल तो डिप्टी CM ने सिरसा में फहराया तिरंगा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

By  Rahul Rana January 26th 2024 11:38 AM

ब्यूरो: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पानीपत में तिरंगा फहराया। जबकि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत कर तिरंगा फहराया। वहीं, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सिरसा, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज यमुनानगर के जगाधरी में तिरंगा फहराया।

fg

 यहां जाने किस - किस मंत्री ने कहां-कहां फहराया तिरंगा

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर अंबाला सिटी, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा नारायणगढ़, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार अंबाला कैंट, कृषि मंत्री जेपी दलाल रोहतक, सांसद धर्मवीर सिंह भिवानी, निकाय मंत्री कमल गुप्ता गुरुग्राम, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा फरीदाबाद, पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली फतेहाबाद, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल हिसार, सांसद बृजेंद्र शर्मा हांसी, सांसद अरविंद शर्मा बेरी, बिजली मंत्री रणजीत चौटाला जींद, सांसद रमेश कौशिक सफीदों, सांसद नायब सैनी सोनीपत, राज्य मंत्री संदीप सिंह ने पलवल में तिरंगा फहराया।

Related Post